न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Weather Update : देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम? यहां देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

On: August 28, 2025 12:54 AM
Follow Us:
How will the weather be across the country today?

Weather Update : देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जिस वजह लोग परेशान हैं। वहीं UP में लगातार हो रही बरसात से बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है, पहाड़ी राज्यों जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाओं की संभावना है। IMD ने पश्चिम भारत के राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसी बीच IMD ने आज के मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। आइये जानते है आज दिल्ली-NCR और पंजाब-हरियाणा समेत अन्य राज्यों में कैसा मौसम रहने वाला है।

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में मौसम खराब रहेगा। दोपहर और शाम को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। लोगों को उमस भरा मौसम परेशान करेगा।

NCR में आज का मौसम

IMD के अनुसार NCR में आज से अगले तीन दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन उमस से पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी।

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

हरियाणा में आज का मौसम

IMD के अनुसार हरियाणा के कई जिलों में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और कुरुक्षेत्र में मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि दक्षिणी हरियाणा में हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव से दिक्कतें बढ़ रही हैं।

पंजाब में आज का मौसम

IMD ने आज पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अमृतसर, जालंधर, पटियाला और लुधियाना जिलों में बारिश की तीव्रता ज्यादा रहेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में आज भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। उदयपुर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा और अजमेर जिलों में अति भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान में नदियों-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है।

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

UP में आज का मौसम

IMD ने आज पूर्वी UP जैसे गोरखपुर, बस्ती, बलिया, देवरिया और सीतापुर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी UP में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी तेज बारिश हो सकती है। गंगा और घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में भूस्खलन की घटनाओं का खतरा है। मौसम विभाग ने पर्यटकों को पहाड़ी इलाकों में सफर करने से बचने की सलाह दी है। कई जगहों पर सड़कें पहले ही बंद हो चुकी हैं।

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम

IMD के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ गया है और कई जगहों पर भूस्खलन से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया है।

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment