Weather Update: देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम? यहां देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Published On: August 17, 2025
Follow Us
How will the weather be across the country today?

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। वहीं दक्षिण राज्यों में मानसून करीब सुस्त पड़ा है। पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। IMD ने मध्य भारत में अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 17 और 18 अगस्त को कोंकण और गोवा में तो 17 और 18 अगस्त को ही मध्य महाराष्ट्र के पहाड़ी इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि 18 अगस्त को गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना है। आइये जानते है कि आज देशभर में कैसा मौसम रहने वाला है।

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते भी फुहारें पड़ने का दौर जारी रहेगा. IMD के मुताबिक, रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान है. रविवार (17 अगस्त) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

NCR में आज का मौसम

NCR के जिलों में भी रविवार को बारिश की संभावना है. ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे और दिन के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. NCR के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है.

हरियाणा में आज का मौसम

हरियाणा में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसके चलते कहीं-कहीं लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है. आने वाले दिनों यानी 17 और 18 अगस्त को हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है।

पंजाब में आज का मौसम

पंजाब में मानसून एक्टिव है, जिससे यहां पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश के साथ लगते 3 जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने के आसार है।

राजस्थान में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों के कोटा, उदयपुर संभाग में 17 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 18 अगस्त को राजस्थान के उदयपुर व राजसमंद जिले में अतिभारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अतिरिक्त 19 अगस्त की बात की जाए तो उदयपुर, राजसमंद और सिरोही जिले में अतिभारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

UP में आज का मौसम

UP में फिलहाल मॉनसूनी बारिश का दौर थम गया है। IMD के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य में भारी बारिश होने की संभावना बहुत ही कम है. इस दौरान लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि छिटपुट बौछारों के अलावा और कोई प्रभावी बारिश नहीं होगी.

उत्तराखंड में आज का मौसम

इस बार भी मॉनसून ने उत्तराखंड में भीषण तबाही मचाई है. बादल फटने के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, जबकि लगातार हो रही बारिश की वजह से सैकड़ों लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित इलाकों में जाना पड़ा है. मौसम विभाग ने 17 अगस्त को भी राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया है.

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 17, 18, 19 और 20 अगस्त को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. 17 अगस्त को कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमौर जबकि 18 अगस्त को कांगड़ा और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment