न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR से लेकर इन राज्यों में कल फिर बरसेगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें पूरे देश का हाल

On: May 2, 2025 12:58 PM
Follow Us:
Kal Ka mausam

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। आज शुक्रवार 2 मई को तड़के दिल्ली में तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिल गई। लोधी रोड में सबसे ज्यादा 78mm बारिश दर्ज हुई, जबकि पालम, सफदरजंग और अन्य इलाकों में भी अच्छी बारिश देखने को मिली। आंधी की रफ्तार भी काफी तेज रही – सफदरजंग में 80 किमी प्रति घंटा, पालम में 74 किमी प्रति घंटे और प्रगति मैदान में 78 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।


Kal Ka Mausam (शनिवार 3 मई का मौसम कैसा रहेगा?)

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कल यानी शनिवार 3 मई को भी दिल्ली-NCR, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने इसके लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है।

  • हिमाचल प्रदेश: तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी

  • उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान: तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना

    हरियाणा में ग्रुप ‘डी’ भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, सीईटी अंकों के आधार पर होगा चयन
  • पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा: तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

  • कर्नाटक, ओडिशा: भारी बारिश के आसार


7 मई तक ऐसे ही बने रहेंगे हालात

मौसम विभाग का कहना है कि जिस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दिल्ली-NCR में यह तेज बारिश और आंधी देखने को मिली, वह अभी सक्रिय है और इसका असर 6 से 7 मई तक बना रहेगा। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, तूफान और ओलावृष्टि होती रहेगी।


तापमान में गिरावट का अनुमान

बारिश और तेज हवाओं के चलते दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि तीन दिन बाद पारा फिर चढ़ना शुरू हो जाएगा।

Gold Silver latest Price, 12 February 2026
Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, यहां देखें आज के लेटेस्ट प्राइस

देश के बाकी हिस्सों में क्या रहेगा हाल?

  • सेंट्रल और वेस्ट इंडिया: अगले 24 घंटे में ज्यादा बदलाव नहीं, लेकिन अगले 5 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट संभव।

  • राजस्थान: कल भी भीषण गर्मी का असर रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में आंधी आ सकती है।


नोट: मौसम को लेकर किसी भी अलर्ट या चेतावनी को गंभीरता से लें और सुरक्षित रहें। मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें।

A huge subsidy is available on installing a 3-kilowatt solar panel.
Solar Panel Subsidy: 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment