न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

हरियाणा के होमगार्ड घनश्याम प्रजापति ने IPL फैंटेसी गेम में जीते 4 करोड़, 39 रुपये में बना कर सो गया

On: May 4, 2025 2:13 PM
Follow Us:
हरियाणा

भाई जब ऊपर वाला क़िस्मत चमकाने पर आता है तो सोया आदमी भी करोड़पति बन जाता है। ऐसा ही हुआ है हरियाणा के एक होमगार्ड के साथ। जिसमें फैंटसी गेम पर रात को टीम बनाई और सो गया। सुबह उठा तो देखा भाई 4 करोड़ जीत गया था।

हरियाणा के होमगार्ड घनश्याम प्रजापति ने IPL फैंटेसी गेम में जीते 4 करोड़, 39 रुपये में बनाई थी टीम

हरियाणा के नूंह जिले के रहने वाले पुलिस होमगार्ड घनश्याम प्रजापति की किस्मत ने बड़ा साथ दिया है। उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर 4 करोड़ रुपये की बड़ी जीत दर्ज की है। घनश्याम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुए IPL मैच में महज 39 रुपये में टीम बनाई थी और रात को सोने चले गए। सुबह उठकर उन्होंने देखा कि उनकी टीम को 1370 पॉइंट मिले हैं, जिसकी विनिंग अमाउंट पूरे 4 करोड़ रुपये है।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने दी बधाई

घनश्याम ने जैसे ही अपनी जीत के बारे में बताया, पड़ोसी और रिश्तेदार उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचने लगे। पूरे गांव में इस जीत की चर्चा है। घनश्याम के लिए यह पल बेहद खास है क्योंकि वे लंबे समय से इस ऐप पर खेल रहे थे लेकिन अब तक कोई बड़ी जीत नहीं मिली थी।


2015 में हुए थे होमगार्ड भर्ती

33 वर्षीय घनश्याम प्रजापति नूंह के पुन्हाना में तैनात हैं। उन्होंने 2015 में हरियाणा पुलिस में होमगार्ड के तौर पर भर्ती ली थी। वे 2023 से लगातार फैंटेसी क्रिकेट खेल रहे हैं। इस बार उनकी किस्मत चमकी और उन्होंने 4 करोड़ रुपये जीत लिए। हालांकि टैक्स कटौती के बाद उन्हें करीब 2.80 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी क्योंकि सरकार इस तरह की रकम पर 30% टैक्स काटती है।

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

नोट: ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े ऐसे मामलों में सरकार ने बार-बार सतर्क किया है कि लोग जिम्मेदारी से खेलें। घनश्याम की यह जीत जरूर प्रेरणादायक है लेकिन ध्यान दें कि इसमें जोखिम भी शामिल है।

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment