न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

हरियाणा में तेज बारिश और आंधी का कहर, कई जिलों में जलभराव और भारी नुकसान, इन जिलों में अलर्ट जारी

On: May 2, 2025 7:20 AM
Follow Us:
हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सभी 22 जिलों में आज तड़के तेज बारिश और आंधी का कहर देखने को मिला। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और जलभराव की समस्या पैदा हो गई। गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, सिरसा समेत कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है।

जींद और हिसार में आसमानी बिजली:
जींद और हिसार में दो मकानों पर बिजली गिरी, जिससे दीवारों और छतों में दरारें आ गईं। हिसार के बरवाला में एक घर में बिजली गिरने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए और मकान में गड्ढा हो गया।

फरीदाबाद में अंडरपास में डूबी कार:
ग्रीन फील्ड अंडरपास में बारिश के पानी से एक कार डूब गई। ड्राइवर सुरक्षित बाहर निकल आया। इसके अलावा यहां एक 4 मंजिला बिल्डिंग की शटरिंग 5 गाड़ियों पर गिर गई।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

गुरुग्राम में सड़क धंसी, पेड़ गिरे:
गुरुग्राम में कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। सेक्टर 56, सिविल लाइन, शीतला माता रोड समेत कई इलाकों में पानी भर गया। एसपीआर रोड धंस गई, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ।

फतेहाबाद में स्कूल बस फंसी:
फतेहाबाद में एक गड्ढे में प्राइवेट स्कूल की बस फंस गई। ट्रैक्टर की मदद से बस को बाहर निकाला गया।

सोनीपत और रोहतक में ट्रैफिक प्रभावित:
सोनीपत में पेड़ गिरने से रोड जाम हो गई। वहीं, रोहतक के महम और कलानौर में सबसे ज्यादा 71MM बारिश हुई। कई जगह बिजली बाधित रही।

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

मंडियों में गेहूं भीगा:
अंबाला, सोनीपत, फतेहाबाद, झज्जर समेत कई जिलों की मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया है, जिससे किसानों को नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग का अलर्ट:
मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। 3 और 4 मई को भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment