Haryana Electricity Bills: हरियाणा के इन जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, जल्दी कर लें ये काम

Published On: May 4, 2025
Follow Us
Haryana Electricity Bills

Haryana Electricity Bills: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उपभोक्ताओं की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए निगम ने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किए हैं ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

निगम के प्रवक्ता ने बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के तहत प्रत्येक मामले में एक लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों की सुनवाई की जाती है। पंचकूला जोन के अंतर्गत कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर जिलों के उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान मई माह में चार तिथियों – 5, 12, 19 और 26 मई को किया जाएगा।

किन मामलों की सुनवाई होगी?
प्रवक्ता ने बताया कि इन सुनवाई सत्रों में उपभोक्ताओं के गलत बिजली बिल, बिजली दरों से जुड़े विवाद, मीटर सिक्योरिटी, खराब मीटर, वोल्टेज समस्याओं जैसे मुद्दों का निपटारा किया जाएगा। उपभोक्ता समय पर अपनी शिकायतें दर्ज कर इन सुनवाई में भाग ले सकते हैं ताकि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जा सके।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment