न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana CHEERAG Scheme: 689 प्राइवेट स्कूलों में गरीब परिवारों के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, 15 मई तक अपडेट करनी होगी छात्र जानकारी

On: May 4, 2025 3:23 AM
Follow Us:
Haryana CHEERAG Scheme

Haryana CHEERAG Scheme : हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत, सहायता और अनुदान (CHEERAG) योजना के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा V से XII तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इस योजना के तहत राज्यभर के 689 मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

स्कूलों को 15 मई तक करना होगा डेटा अपडेट
शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा विभागीय वेबसाइट पर दिखाए गए सीटों पर दाखिला पाने वाले छात्रों की जानकारी अपलोड करने का लिंक 15 मई तक लाइव रहेगा। डायरेक्टरेट ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन ने सभी संबंधित स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे 15 मई तक MIS पोर्टल और लिंक पर छात्रों की पूरी जानकारी अपडेट कर दें।

हरियाणा में ग्रुप ‘डी’ भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, सीईटी अंकों के आधार पर होगा चयन

जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे निर्देश
प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी कर सूचित कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन स्कूलों से डेटा अपडेट की रिपोर्ट प्राप्त कर निदेशालय को भेजें ताकि छात्रों की फीस रिइम्बर्समेंट राशि का दावा डेटा अपडेट के आधार पर जारी किया जा सके।

दाखिले का शेड्यूल
प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को 15 मार्च से 31 मार्च तक छात्रों के आवेदन प्राप्त करने थे और 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी थी।

Gold Silver latest Price, 12 February 2026
Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, यहां देखें आज के लेटेस्ट प्राइस

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment