gsdgUP Police Constable Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सिपाही पदों पर नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 19,220 कांस्टेबल पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में बोर्ड की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और मई के पहले सप्ताह में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की पूरी संभावना है।
पदों का विवरण इस प्रकार है:
पीएसी (Provincial Armed Constabulary): 9837 पद
विशेष सुरक्षा बल (SSF): 1341 पद
महिला पीएसी (लखनऊ, गोरखपुर, बदायूं): 2282 पद
नागरिक पुलिस (Civil Police): 3245 पद
सशस्त्र पुलिस (PAC): 2444 पद
घुड़सवार पुलिस: 71 पद
भर्ती प्रक्रिया ऐसे होगी पूरी:
सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।
इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT) के लिए बुलाया जाएगा।
अंत में दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के बाद नियुक्ति दी जाएगी।
नोटिफिकेशन से पहले की स्थिति:
परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी का चयन हो चुका है।
शासन से अंतिम अनुमति लेने की प्रक्रिया चल रही है।
जैसे ही अनुमति मिलेगी, ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एक्टिव कर दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण तथ्य:
यह भर्ती लंबे समय से लंबित थी, अब इसे लेकर युवाओं में उत्साह है।
डीजीपी मुख्यालय की सिफारिश के बाद भर्ती बोर्ड ने प्रक्रिया को गति दी है।
यूपी पुलिस में शामिल होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। भर्ती का नोटिफिकेशन कभी भी जारी हो सकता है, ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारियां तेज कर दें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।