𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है – मदन चौहान

बिना खर्च पर्ची के 10 साल में भाजपा ने युवाओं को नौकरी दी – मदन चौहान डबल इंजन की सरकार में विकास की गति निरंतर तेज रही POSTED BY : DEEPAKSHI  यमुनानगर DIGITAL DESK : गांव फहेतगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ...

Photo of author

कावेरी

Published

बिना खर्च पर्ची के 10 साल में भाजपा ने युवाओं को नौकरी दी – मदन चौहान


डबल इंजन की सरकार में विकास की गति निरंतर तेज रही


POSTED BY : DEEPAKSHI 

मुनानगर DIGITAL DESK : गांव फहेतगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के निवर्तमान मेयर मदन चौहान पहुंचे। उनके पहुंचने पर मोटरसाइकिलों के काफिले ने उनका जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम में पहुंचने पर लोगों ने फूल माला डालकर अभिनंदन किया और भाजपा के जाकर बुलंद हुए।


इस दौरान पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि प्रदेश में आचार संहिता लागू हो चुकी है और आप तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है यह आप लोगों के सहयोग से ही संभव होगा।

हरियाणा की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने 10 सालों के कार्यकाल के काम गिनवाए।

इसके साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में कही गई बातों को भी सार्वजनिक करने का काम करें।  हमारा हिसाब तैयार है क्योकि हमने अपने वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के  नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में विकास की गति निरंतर तेज रही है।


लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा झूठ फैलाने  वाले लोगों को आप आने वाले विधानसभा चुनाव में करारा जवाब दें।  सभी भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर जाएं की एक-एक घर में जाकर अक्टूबर में आने वाले विधानसभा चुनाव में तीसरी बार पूर्ण  बहुमत से हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे।


उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के 50 लाख परिवारों को ₹500 में सिलेंडर मिल रहा है,3 लाख से ज्यादा बुजुर्गों के खाते में ₹3000 की पेंशन आ रही है। हरियाणा देश का पहला राज्य होगा जिसने किसानों की सभी उपज एमएसपी पर खरीदने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान चिरायु कार्ड योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, निशुल्क राशन वितरण योजना से हरियाणा के लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नॉनस्टॉप हरियाणा को और तेज गति दे रहे हैं।  आज उन्होंने किसानों के लिए सौगात की झड़ी लगा दी है।

आज कांग्रेस पार्टी चुनौती देते हुए हिसाब मांग रही है।  हमें कांग्रेस को नहीं हरियाणा के नागरिकों को हिसाब देना है।  तुलना होनी चाहिए कि वर्ष 2004 से वर्ष 2014 तक हरियाणा प्रदेश के क्या हालात थे  और वर्ष 2014 से वर्ष 2024 तक भारतीय जनता पार्टी ने किस तरह से सेवा की है।



पहले की सरकार में प्रदेश में लूटपाट होती थी और अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सेवा भाव से नॉनस्टॉप विकास हो रहा है जबकि कांग्रेस की सरकार में विकास को फुल-स्टॉप लगा दिया गया था।



वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 10 सालों में बिना खर्ची-बिना पर्ची के लगभग 141000 लोगों को मेरिट के आधार पर नौकरी प्रदान की गई हैं।  कांग्रेस बताएं क्या उन्होंने 1500 युवाओं को भी नौकरी मेरिट के आधार पर दी है।



https://ift.tt/eLZOVAb

लेखक के बारे में
कावेरी
कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment