Fatehabad News : स्वास्थ्य मंत्री ने दिए बैठक में न पहुंचने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

Published On: July 1, 2024
Follow Us

डॉ. कमल गुप्ता ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में 11 में से 7 का किया मौके पर निपटान



फतेहाबाद DIGITAL DESK  ||   हरियाणा के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, आयुष एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में न पहुंचने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी फतेहाबाद, रतिया के बीडीपीओ, मार्केट कमेटी टोहाना के सचिव, पशुपालन विभाग के उप निदेशक व जिला खेल अधिकारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अनुशासनात्मक की अनुशंसा की है।






डॉ. कमल गुप्ता आज फतेहाबाद में आयोजित हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बैठक में ना आना गंभीर विषय है और ऐसे अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं को समयबद्ध तरीके से नागरिकों को देना सुनिश्चित करे।







स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुल 11 परिवादों की सुनवाई करते हुए मौके पर 7 परिवादों का निपटारा किया तथा लंबित मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए।


https://ift.tt/v574yZx

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment