𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : सावन का पहला सोमवार -शिवालयों पर जल चढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं शिव भक्त

बरसात के बीच भी मन्दिरों में पहुँच रहे हैं श्रद्धालु POSTED BY : MEHAK यमुनानगर, डिजिटल डेक्स ||  आज सावन का पहला सोमवार है। मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। मंदिरों को भी बड़े सुंदर तरीके से सजाया गया है। ...

Photo of author

कावेरी

Published

बरसात के बीच भी मन्दिरों में पहुँच रहे हैं श्रद्धालु


POSTED BY : MEHAK

यमुनानगर, डिजिटल डेक्स ||  आज सावन का पहला सोमवार है। मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। मंदिरों को भी बड़े सुंदर तरीके से सजाया गया है। शिव भक्त मंदिरों में पहुंच कर शिवालयों पर जलाभिषेक कर रहे है। मंदिरों में हर हर महादेव की गूंज भी सुनाई दे रही है।


आज सावन के महीने का पहला सोमवार है। यमुनानगर में सुबह ही शिवालयों पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु मंदिरों में आ रहे है। भगवान शिव के नाम का मंत्रो उच्चारण हो रहा है। वैसे तो ये पूरा महीना ही देवो के देव महादेव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। 

लेकिन सावन मास के पहले सोमवार का अपना ही एक विशेष महत्व है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार का व्रत करने से भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय होता है, जिस वजह से इस माह के सोमवार का महत्व भी सबसे अधिक होता है।

हाइलाइट  

शिव भक्तों का बेहद खास दिन

हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

आज सावन मास का पहला सोमवार

सुबह से ही शिवालयों पर जल चढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं शिव भक्त


पंडित सुरेश शर्मा ने बताया कि आज सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों पहुंच रहे है। शिवालय पर जल अभिषेक किया जा रहा है। भक्त भोले की भक्ति में भी लीन होते हुए दिखाई दे रहे हैं। भगवान अति प्रसन्न मुद्रा में होते हैं। 


सावन के महीने में सभी भक्तों के कल्याण हेतु समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्रावण के प्रथम सोमवार में सभी भक्त अपनी अपनी मनोकामना को लेकर सुबह शाम आकर भगवान शिव की पूजा करते हैं ।ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन भगवान शिव का व्रत करने और पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

ये भी पढ़ें :  जिनके खुद के बही खाते खराब हैं वो हिसाब मांग रहे हैं – नायब सिंह सैनी https://ift.tt/moXF9pa

लेखक के बारे में
कावेरी
कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment