सरकार द्वारा ऑर्गेनिक खेती के लिए किया अलग से प्रावधान, बागवानी किसानों के लिए मैंगो मेला बहुत ही लाभप्रद
चंडीगढ़, डिजिटल डेक्स।। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को ऑर्गेनिक खेती करने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है ताकि किसान ऑर्गेनिक खेती को अपनाकर अपनी आय में इजाफा कर सकें।
मुख्यमंत्री आज पिंजौर के यादवेंद्र गार्डन में 31वें मैंगो मेला में लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्राकृतिक खेती की ओर रूझान बढ़ाने के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने मेले में लगाई गई आम की हर स्टॉल का अवलोकन किया और उनके बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रसिद्ध म्यूजिशियन वादक सुभाष घोष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
आगे ये होंगे कार्यक्रम – मेले के दूसरे दिन 13 जुलाई को सुबह 10.00 बजे से गतिविधियों का नया दौर आयोजित किया जाएगा। छात्रों के लिए ग्रुप डांस, कहानी लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन, नेल आर्ट, हैंड राइटिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। बाद में सायं 6.30 बजे बॉलीबुड सनसनी विनोद राठौर अपनी प्रस्तुति देंगे।
तीसरे दिन यानी 14 जुलाई को स्कूल की प्रतियोगिताएं जैसे ग्रुप गायन, ड्राइंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता, महेंदी प्रतियोगिता और मैंगो ईटिंग प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी। सायं के समय पंजाबी गायक अशोक मस्ती और गुरप्रीत घुग्गी द्वारा रिब गुदगुदी शो के प्रदर्शन से माहौल खुशनुमा होगा।
इस अवसर पर ए सी एस कला रामचंद्रन, प्रधान सचिव नवदीप सिंह वर्क, उपायुक्त डा. यश गर्ग, डी सी पी हिमाद्रि कौशिक, एस डी एम लक्षित सरीन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
https://ift.tt/mw9yvqj