𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे भाजपा जिला कार्यालय – दिया बूथ सशक्तिकरण का संदेश

 पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे भाजपा जिला कार्यालय में  दिया बूथ सशक्तिकरण का संदेश, कहा फिर से बनेगी मोदी सरकार हरियाणा का बेटा बना ऑस्ट्रेलियन आर्मी में लेफ्टिनेंट, जींद के गांव कुरड़ का नाम किया रोशन यमुनानगर DIGITAL DESK  ||  भाजपा जिला अध्यक्ष ...

Photo of author

कावेरी

Published

 पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे भाजपा जिला कार्यालय में


 दिया बूथ सशक्तिकरण का संदेश, कहा फिर से बनेगी मोदी सरकार

यमुनानगर DIGITAL DESK  ||  भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल जगाधरी में पहुंचे वहां पर उन्होंने यमुनानगर, जगाधरी व सढौरा विधानसभा की चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख पदाधिकारीयों की बैठक की अध्यक्षता की, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जगाधरी यमुनानगर, सढौरा विधानसभाओं की चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता अंबाला लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी मेहनत से जी जान से जुट जाएं। 

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की जीत का मूल मंत्र है बूथ जीता चुनाव जीता,भाजपा पदाधिकारी बूथ स्तर पर बनी बूथ प्रबंधन समिति त्रिदेव के सदस्यों व आम जनता के बीच सक्रिय संवाद कायम रखें, भाजपा के पन्ना प्रमुख भाजपा संगठन की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, शक्ति केंद्र प्रमुख, शक्ति केंद्र पालक आदि सभी सक्रिय होकर कार्य करें ,पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता भाजपा पार्टी की रीड की हड्डी है,भाजपा कार्यकर्ताओं के दम व आमजनता के आर्शीवाद सहयोग से भाजपा केंद्र में फिर से एक बार मोदी सरकार बनाने जा रही है।

हरियाणा की जनता ने भी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीतने का मन बना लिया है, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि चुनाव के समय बूथ प्रबंधन में लगे सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ का विशेष ध्यान रखें, अपने बूथ पर ही सारा ध्यान केंद्रित करें, कोशिश करें कि प्रत्येक बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए आमजनता को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें,राष्ट्र हित के लिए सभी आमजन मतदान करें यह जरूरी है, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा संगठन के पास पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र, मंडल कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी व राष्ट्रीय स्तर तक की कार्यकारिणी मौजूद है जो की सक्रिय होकर कार्य कर रही है,कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया ,कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि हरियाणा सरकार की ऑनलाइन नीतियों को पूरे भारतवर्ष में सराहा जा रहा है, बहुत से प्रदेशों में हरियाणा सरकार की नीतियों को लागू किया जा रहा है, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा पूरी पालन की जाएगी। 



इस दौरान विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी,पूर्व मेयर मदन चौहान, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश चंद ठसका,पूर्व विधायक बलवंत सिंह सढौरा ,पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग,भाजपा नेता देवेंद्र चावला,जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी,धर्म सिंह मट्टू,सुमंत जैन, विपिन सिंगला, रामपाल सिंह, अशोक मेंहदीरत्ता, कैलाश चंद भंगेडा,अनिल कुमार, जसविंदर अम्बली, सुरेंद्र गोयल आदि साथ रहे।

https://ift.tt/SNRbprI

लेखक के बारे में
कावेरी
कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment