Weather Alert Live: आज रात से बदल जाएगा मौसम, हरियाणा में बारिश और ओलो का अलर्ट, जानें कल का मौसम

Published On: January 8, 2024
Follow Us

Weather Alert Live


चंडीगढ़: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच थोड़ी राहत की ख़बर है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। साथ कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिलेगी।

अगर हरियाणा की बात करें तो आज रात यानी कल 9 जनवरी 2024 से मौसम बदल जाएगा। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

9 और 10 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना है। 

हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक इसका ज्यादा असर राज्य के दक्षिणी और उत्तरी जिलों में ही देखने को मिलेगा। इन जिलों में रात से बारिश की संभावना बनेगी। अन्य जिलों में हल्के बादल छाये रहेंगे। 

पांच जिलों को चिन्हित किया गया है जिनमें घने कोहरे और कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल हैं।

इस कारण कोल्ड डे जारी

हरियाणा में पिछले 14 दिनों से कोल्ड डे चल रहा है। वातावरण में कोहरे की घनी परत के कारण सूरज की रोशनी भी सतह तक नहीं पहुंच पा रही है। 

हालांकि, अच्छी बात यह है कि दक्षिणी जिलों में एकदो दिनों तक कोहरे की परत हटने के बाद लोगों को सूरज के दर्शन हुए। राज्य का अधिकतम तापमान 9 से 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवाओं की दिशा फिर से उत्तरी हो जाएगी और 11 जनवरी से प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। 

हालांकि, एक सप्ताह की ठंड के बाद कोहरे को लेकर स्थिति में सुधार होगा। जिससे धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment