Haryana Election 2024 : हरियाणा में कांग्रेस ने कसी कमर, सेफ जोन में हलका स्तरीय रोलियों की करेंगी शुरुआत

Published On: December 3, 2023
Follow Us

Haryana Election 2024


Haryana Election 2024 : जींद जिले में कांग्रेस की पहली हलका स्तरीय रैली 25 दिसंबर को सफीदों में होगी। यह रैली जींद जिले में कांग्रेस के राजनीतिक ग्राफ का पैमाना बनेगी। 

इस रैली के आयोजक सफीदों कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली ने दावा किया कि यह रैली भीड़ के लिहाज से ऐतिहासिक होगी और जिले में कांग्रेस को नई ताकत देगी। 

कांग्रेस ने जिले में हलके स्तर की रैलियां शुरू करने के लिए विशेष तौर पर सफीदों को चुना है। कारण यह है कि जींद जिले में कांग्रेस के एकमात्र विधायक सफीदों से सुभाष गांगोली हैं। 

2009 और 2014 में कांग्रेस जींद जिले में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। उनका खाता उनकी जनसेवा के चलते 2019 में सफीदों में सुभाष गांगोली ने खुलवाया था। 

इसी वजह से कांग्रेस ने जींद जिले में अपनी पहली हलका स्तरीय रैली के लिए सफीदों को चुना है, ताकि यहां सफल रैली कर वह जींद जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए अच्छा माहौल बना सके।

ऐतिहासिक होगी रैली!

इस रैली के आयोजक विधायक सुभाष गांगोली ने शनिवार को कहा कि 25 दिसंबर की रैली हर लिहाज से ऐतिहासिक होगी। शनिवार को रैली की तैयारी शुरू करते हुए उन्होंने कहा कि जन आक्रोश रैली को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान, नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुडडा, राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुडडा संबोधित करेंगे। यह रैली जींद जिले में कांग्रेस के लिए मजबूत राजनीतिक जमीन तैयार करेगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment