Haryana Weather Update : हरियाणा को लेकर मौमस विभाग का अलर्ट, यहां गिरेंगे ओले, पढे़ं आज का मौसम समाचार

Published On: May 1, 2023
Follow Us

Haryana Weather Update

Haryana Weather Update : इन दिनों दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम सुहावना बना हुआ है। जहां राजस्थान, पंजाब हरियाणा और यूपी में बारिश हो रही है वहीं पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। अब हरियाणा को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार एक मई से नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा जो उत्तर पश्चिमी भारत के क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। मौसम को लेकर चार मई तक येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बदलाव के चलते चार मई तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। 

रविवार को हिसार सहित कई जगह पर बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में बारिश के चलते तापमान के और नीचे जाने की संभावना बन सकती है।

देश भर में मौसम प्रणाली

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भागों पर बना हुआ है। दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से विदर्भ, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश विदर्भ, आंध्र प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों, पंजाब, उत्तराखंड और गुजरात में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। हरियाणा, बिहार, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment