Pune Bus Accident : पुणे में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत, 25 घायल

Published On: April 15, 2023
Follow Us

Pune Bus Accident :  महाराष्ट्र के पुणे जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई, और 25 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद जब लोगों ने देखा तो जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। बस में कई लोग सवार थे, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, पुणे के लोनावाला के पास खंडाला घाट इलाके में शिंद्रोपा मंदिर के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां से गुजर रही एक बस साइड बैरियर तोड़कर लगभग 500 फीट गहरी घाटी में जा गिरी। यह बस मुंबई से पुणे की ओर जा रही थी।

13 लोगों की मौत, 25 घायल

बस में कई लोग सवार थे, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। बस में कुल कितने लोग सवार थे, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह हादसा शनिवार की सुबह साढ़े चार बजे हुआ है। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, 25 लोग घायल हैं।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मंगाई क्रेन और एंबुलेंस, शुरू किया रेस्क्यूआसपास के लोगों ने जब देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोगों को निकाला जा रहा है। 

घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर क्रेन मंगाई गई है, इसी के साथ घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी पहुंच चुकी है।रायगढ़ के एसपी ने इंडिया टुडे को बताया कि खोपोली इलाके में बस खाई में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 25 से अधिक घायल हो गए। बचाव अभियान चल रहा है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment