Haryana Assembly Election 2024 : परिवर्तन यात्रा में इनेलो का बढ़ रहा कुनबा, जेजेपी छोड़ कई नेता अभय के साथ आए, देखें लिस्ट

Published On: April 2, 2023
Follow Us

Haryana Assembly Election 2024

नारनौल : हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में सभा पार्टियों ने तैयारियाँ शुरु कर दी है। वहीं इनेलो चुनाव से पहले हरियाणा परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। इनेलो नेता अभय चौटाला की ये तात्रा अभी महेंद्रगढ़ में है। अभय सिंह चौटाला रोज़ 20 से 25 किलोमीटर का सफ़र तय कर रहे हैं। इनेलो का दावा है कि इस यात्रा से हरियाणा की पूरी राजनीति बदल जाएगी और इनेलो एक बार फिर हरियाणा में परिवर्तन लाएगी।

यात्रा के नतीजे आने भी शुरु हो गए है। इनेलो में अन्य पार्टियों के नेता भी पार्टी ज्वाइन कर रहे है। नेताओं का पार्टी में शामिल होने का नतीजा यात्रा के शुरु से ही जारी है। यात्रा के 35वें दिन इनेलो के लिए काफ़ी अच्छा रहा। दर्जनभर दूसरी पार्टियों में जा चुके नेताओं ने इनेलो का दामन थामा।

ये नेता हुए शामिल

नारनौल हलके के बसीरपुर में जजपा किसान सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत तुषीर, पूर्व उपाध्यक्ष समंदर ढाका, पूर्व हल्का सचिव  अमित भोरिया, पूर्व हल्का सचिव दिलबाग आंतिल, दर्शन सिंह पूर्व पार्षद सोनीपत, पूर्व हलका उपाध्यक्ष नीटू उर्फ देवेंद्र आंतिल, पूर्व उपाध्यक्ष सतपाल दहिया, पूर्व हल्का सचिव ताहर सिंह चौहान ने अपने साथियों सहित जजपा का साथ छोड़ इनेलो का हाथ थाम लिया l पार्टी उन का तहे दिल से स्वागत करती है और भरपूर मान सम्मान का भरोसा दिलाती है l 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment