Haryana Sports Minister Sandeep Singh Case Update: महिला कोच एक और खुलासा, एक महीने के एक करोड़ देने का आ रहे फोन कॉल्स

Published On: January 4, 2023
Follow Us
Sandeep Singh Sports Minister Haryana
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह।


चंडीगढ़: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है. महिला जूनियर एथलेटिक्स कोच ने अब कई और दावे किए है. महिला कोच ने मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न और बंधक बनाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद संदीप सिंह ने खेल विभाग को छोड़ दिया है. इस बीच मामले की जांच में जुटी चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी टीम संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच से आठ घंट तक पूछताछ की और मोबाइल फोन जब्त किया. पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता महिला कोच ने आरोप लगाया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टकर संदीप सिंह का पक्ष ले रहे हैं और जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं.

एक महीने के एक करोड़ रुपये 

एसआईटी टीम के सामने पूछताछ में शिकायतकर्ता महिला कोच ने कहा कि जब तक खेल मंत्री संदीप सिंह इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक बात निष्पक्ष रहेगी. आज सुबह ही मुख्यमंत्री का बयान सुना, उसमे मुख्यमंत्री खुद संदीप सिंह का पक्ष ले रहे हैं. चंडीगढ़ पुलिस ने मुझ पर कोई दवाब नहीं बनाया. मेरे पर हरियाणा पुलिस द्वारा दवाब बनाने की कोशिश की जा रही है. मूझे चुप रखने के लिए फोन कॉल्स आ रहे हैं कि आप जिस भी देश जाना चाहती हैं जाएं, आपको 1 महीने का 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगें.

मंत्री संदीप सिंह से अभी तक कोई पूछताछ नहीं!

वहीं, जूनियर महिला कोच के वकील दीपांशु बंसल ने कहा कि यह सारा मामला चंडीगढ़ का था. चंडीगढ़ पुलिस ने 160 का नोटिस दिया था, जिसके बाद हम पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज करवाने पहुंचे. बीते 8 घन्टों से सवाल जवाब हुए हैं, जो भी रिकार्ड्स मेरे क्लाइंट के पास थे, वह पुलिस को सौंप दिए गए. फोन भी पुलिस को दे दिया है. हमारी क्लाइंट से चौथी बार पूछताछ हुई. वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने संदीप सिंह से ना तो कोई पूछताछ की और ना ही उन्हें अरेस्ट किया गया है.

वकील बोले संदीप सिंह को करे गिरफ्तार

महिला कोच के वकील ने आगे कहा कि हमने एसआईटी के इंचार्ज से बात की है कि वह संदीप सिंह से पूछताछ करें. हम 2 या 3 दिन का टाइम पुलिस को देंगे, ताकि वह संदीप सिंह को अरेस्ट करे. 164 का बयान आज ही दर्ज करवाएंगे. उन्होंने कहा कि संदीप सिंह पर गैर-जमानती धाराएं लगी हैं, फिर भी पुलिस उनको अरेस्ट क्यों नहीं कर रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस इन पर दवाब बनाने की कोशिश कर रही है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment