न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

राहत: केंद्र सरकार खाने-पीने का तेल भी सस्ता करने जा रही है, जाने कितना होगा सस्ता?

On: May 25, 2022 8:36 AM
Follow Us:

 

सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्लीमहंगाई ने देशभर लोगों की कमर तोड़ रखी है. पेट्रोल-डीजल से लेकर आम घरों में होने वालों सामान के दाम भी लागातर आसमान छू रहे हैं. ऐसे में पेट्रोल-डीजल पर तो केंद्र सरकार ने राहत दी लेकिन बाकि रोज़मर्रा के सामान में अभी लोगों को राहत नहीं है. लेकिन आने वाले दिनों में केंद्र सरकार खाने-पीने के दाम कटौती कर राहत दे सकती है. 

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

भारत सरकार ने मंगलवार को एक अहम फैसला किया हैसरकार ने सालाना 20-20 लाख टन कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के आयात पर सीमा शुल्क और कृषि अवसंरचना उपकर को मार्च, 2024 तक हटाने की घोषणा की हैवित्त मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार सालाना 20 लाख टन कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 में आयात शुल्क नहीं लगाया जाएगा.

सरकार का मानना है कि आयात शुल्क में इस छूट से घरेलू कीमतों में नरमी आएगी और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में मदद मिलेगीकेंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसीने एक ट्वीट में लिखा, ‘‘यह निर्णय उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करेगा.”

Central Govt. has allowed import of a quantity of 20 Lakh MT each of Crude Soyabean Oil & Crude Sunflower Oil per year for a period of 2 years at Nil rate of customs duty & Agricultural Infrastructure and Development Cess. 

This will provided significant relief to the consumers. pic.twitter.com/jvVq0UTfvv

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

— CBIC (@cbic_india) May 24, 2022

इसका मतलब है कि 31 मार्च, 2024 तक कुल 80 लाख टन कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल का शुल्क मुक्त आयात किया जा सकेगाइससे घरेलू स्तर पर कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगीवित्त मंत्रालय का ये फैसला 25 मई से लागू किया जायेगा.

ये फैसला ऐसे वक्त पर लिया गया है जब रूसयूक्रेन युद्ध की वजह से यूक्रेन से सनफ्लॉवर आयल का आयात बुरी तरह से प्रभावित हुआ हैभारत अपनी जरूरत का करीब 90% यूक्रेन और रूस से आयात करता हैपिछले दो महीनों से भारतीय कंपनियां सनफ्लॉवर आयल के आयात के लिए नए देश और बाजार की तलाश कर रही है.

वित्त मंत्रालय के मुताबिक इस फैसले से भारत में सस्ते में अंतराष्ट्रीय बाजार से क्रूड सोयाबीन ऑयल और क्रूड सनफ्लावर सीड ऑयल का आयात संभव हो सकेगाइससे कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.

इससे पहले सोमवार से ही इंडोनेशिया सरकार ने पाम ऑयल के निर्यात पर प्रतिबंध हटा लिया थाइसके बाद भारत के कई शहरों में खानेपीने के तेल की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज हुई है.

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

सॉल्वैट एक्सट्रैक्टर्स ऑफ इंडिया (एसईएके कार्यकारी निदेशक बी वी मेहता ने कहा कि सरकार के इस फैसले से सोयाबीन तेल के दाम तीन रुपये प्रति लीटर तक नीचे आएंगे.

सरकार ने 20-20 लाख टन कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेलों के लिए शुल्क दर कोटा (टीआरक्यूसंबंधी अधिसूचना जारी कर दी हैमेहता ने कहा कि टीआरक्यू के तहत सीमा शुल्क और 5.5 प्रतिशत का कृषि अवसंरचना कर हट जाएगा.

आपको बता दें कि सरकार ने तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पिछले सप्ताह पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया थासाथ ही इस्पात और प्लास्टिक उद्योग में इस्तेमाल होने वाले कुछ कच्चे माल पर आयात शुल्क भी हटाने का निर्णय लिया था.


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment