पंजाब सरकार ने मृतक लाभार्थियों के खातों से 28.97 करोड़ रुपए की रिकवरी की

Published On: April 12, 2022
Follow Us

 


चंडीगढ़: विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अधीन फंड के तर्कसंगत वितरण को सुनिश्चित बनाते हुए पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के मृतक लाभार्थियों के बैंक खातों से 28.97 करोड़ रुपए की रिकवरी की गई.

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के सामाजिक सुरक्षामहिला एवं बाल विकास मंत्री डॉबलजीत कौर ने बताया कि उन्होंने अपना कार्यभार संभालने के बाद सामाजिक सुरक्षामहिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को सरकारी खज़ाने की बचत करने के साथसाथ ज़रूरतमंदों और वास्तविक लाभार्थियों के लिए इन योजनाओं के अंतर्गत निष्पक्ष ढंग से वित्तीय सहायता सुनिश्चित बनाने के लिए सभी योजनाओं की बारीकी से समीक्षा करने के निर्देश दिए थे.

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभाग ने 1,27,643 मृतक लाभार्थियों के बैंक खातों से 28.97 करोड़ रुपए की वसूली कर यह रकम सरकारी खज़ाने में जमा करवा दी गई है. उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा बुज़ुर्गोंविधवाओंबेसहारा बच्चों और दिव्यांगजनों को 1500 रुपए प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जा रही है. 

उन्होंने बताया कि 28.85 लाख लाभार्थियों को प्रतिमाह 432.75 करोड़ रुपए की पेंशन दी जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि कुल 19,47,427 बुढापा पेंशनर, 5,38,010 विधवाएं या बेसहारा महिलाएं, 1,75,135 बेसहारा बच्चे और 2,24,513 दिव्यांग व्यक्ति अपनी मासिक पेंशन का लाभ ले रहे हैं.

अधिक जानकारी देते हुए डॉबलजीत कौर ने बताया कि विभाग को इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत बजट के रूप में 4420.70 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैंजिनमें से 4353.64 करोड़ रुपए कुल 28,85,085 लाभार्थियों को बाँटे जा चुके हैं.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment