Chaupal Tv, जींद
आरोपियों को धरपकड़ करने के लिए हरियाणा पुलिस ने अभियान छेड़ा हुआ है | जिसके चलते ही जींद डिटेक्टिव टीम ने 25000 के इनामी बदमाश सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है | इन आरोपियों ने पुलिस की नाक में दम किया हुआ था और अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में जुटे थे | पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी के दिल्ली और हरियाणा में 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं | आरोपी हत्या, लूट, डकैती जैसी अपराधिक गतिविधों को अंजाम दे चुका है |
मामले में डीएसपी हेड क्वार्टर पुष्पा खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ऋषि दिल्ली का पैरोल जम्पर भी है | आरोपी की गिरफ्तारी हो सके इसके लिए इसपर 25000 का इनाम भी रखा था |
आरोपियों की पहचान कर ली गई है आरोपी ऋषि राजपुरा भैंण का निवासी है वहीं दूसरा आरोपी बीबीपुर का रहने वाला है | पुलिस के मुताबिक दोनों ही आरोपी जींद के हैं | वहीं अब पुलिस ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है | आरोपी दिसंबर महीने में हुई 2 लाख की लूट की वारदात में शामिल थे | जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी और अब पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करते ही कई अन्य मामलों का खुलासा किया है | वहीं आरोपियों से अपराध करने के दौरान इस्तेमाल किए जानवाले हथियार जिसमें देशी कट्टे और कारतूस शामिल हैं उन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है |