बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Suzuki Gixxer SF 150 ने लुटा राइडर्स का दिल! स्मार्ट फीचर्स के साथ मिल रहा दमदार इंजन

On: December 7, 2025 5:39 AM
Follow Us:
Suzuki Gixxer SF 150 wins the hearts of riders!

Suzuki Gixxer SF 150 : भारतीय मार्केट में सुजुकी ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक की नए अवतार एंट्री करवा दी है, जो न सिर्फ अपने अट्रैक्टिव लुक्स के कारण मशहूर होते जा रही है बल्कि इसमें कई सारे दमदार फीचर्स भी दिए गए हैं। इस स्पोर्ट्स बाइक का नाम Suzuki Gixxer SF 150 है। इस बाइक में आपको फुल फेयरिंग डिज़ाइन, LED हेडलाइट्स और एरोडायनामिक बॉडी, 155cc का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन, शार्प LED हेडलाइट्स और LED टेल लाइट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है जो बाइक को लग्जरी बनाते हैं।

Suzuki Gixxer SF 150 का डिजाइन पूरी तरह से एयरोडायनेमिक और स्टाइलिश है इस कंपनी ने स्मार्ट डिजाइन के साथ तैयार किया है इसका फ्रंट फेयरिंग शार्प डिजाइन में है जिसमें LED हेडलैंप और स्पोर्टी फ्रंट विंडस्क्रीन दी गई है। इसके अलावा, बाइक में मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्टाइलिश बॉडी ग्राफिक्स और स्प्लिट सीट का कॉम्बिनेशन दिया गया है जिससे इसका लुक और भी रेसिंग फील देता है यह बाइक तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

The Oppo Reno 15 series will be launched in India soon.
भारत में जल्द लॉन्च होगी Oppo Reno 15 सीरीज, दमदार फीचर्स के साथ मिलेगी 7,000mAh की बैटरी

दमदार इंजन

Suzuki Gixxer SF 150 में 155cc का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, Fi इंजन मिलता है यह इंजन 13.6 PS की पावर 8000 rpm पर और 13.8 Nm का टॉर्क 6000 rpm पर जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है जो स्मूथ और रिफाइंड राइडिंग अनुभव प्रदान करता है बाइक में SEP (Suzuki Eco Performance) तकनीक दी गई है जिससे न केवल परफॉर्मेंस बेहतर होती है बल्कि फ्यूल एफिशिएंसी भी बढ़ जाती है।

जबरदस्त माइलेज

बाइक के माइलेज की बात करें तो लगभग 50 किलोमीटर का जबरदस्त माइलेज देने में सक्षम है और इसका वजन करीब 148 किलोग्राम है और इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है जिससे यह लंबी दूरी की राइड के लिए भी उपयुक्त बनती है बाइक की टॉप स्पीड करीब 120 किमी प्रति घंटे तक बताई गई है जिससे यह युवाओं के लिए एक परफेक्ट परफॉर्मेंस बाइक साबित होती है।

Honor Win and Win RT launched with a 10,000mAh battery.
Honor Win और Win RT 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

जानें कीमत

भारतीय बाजार में Suzuki Gixxer SF 150 की शोरूम कीमत ₹1.45 लाख से शुरू होती है। वहीं, ऑन-रोड कीमत ₹1.60 लाख के करीब आती है। यदि आपके पास पूरा पैसा एक साथ नहीं है तो आप फाइनेंस प्लान के तहत इसे केवल ₹20,000 की डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। इसके बाद 9.5% ब्याज दर पर ₹1.25 लाख का लोन ऑफर किया जा रहा है जिसकी ईएमआई करीब ₹5,200 प्रति माह होगी।

A new variant of the KTM 160 Duke has been launched.
KTM 160 Duke का नया वैरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment