बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Samsung Galaxy S26 Ultra की लीक हुई डिटेल्स, जबरदस्त Look के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

On: November 25, 2025 6:17 AM
Follow Us:
Samsung Galaxy S26 Ultra details leaked

Samsung Galaxy S26 Ultra : अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Samsung अपनी नई सीरीज को मार्किट में लेकर आने वाली है। कंपनी अपनी Galaxy S सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में है। Samsung जल्द ही अपने सबसे प्रीमियम मॉडल Samsung Galaxy S26 Ultra पर काम कर रहा है। लीक खबरों के मुताबिक, गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में एडवांस फीचर्स और 5,200mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। आइए अब इस स्मार्टफोन की लीक डिटेल्स पर भी नजर डालते हैं।

जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर लगातार नई जानकारियाँ सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह मॉडल अपने पुराने वेरिएंट की तुलना में बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। फिलहाल Galaxy S25 Ultra फोन 5,000mAh बैटरी से लैस है।

Ducati has launched a stunning sports bike in India.
Ducati ने भारत में लॉन्च की धांसू स्पोर्ट्स बाइक, फीचर्स उड़ा देंगे होश

पिछले कई Ultra मॉडल भी इसी बैटरी क्षमता के साथ लॉन्च हुए थे। ऐसे में 5,200mAh तक बैटरी बढ़ना एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण अपग्रेड माना जा रहा है। आजकल तो कई किफायती स्मार्टफोन में 7,000mAh या इससे ज्यादा बैटरी भी मिलने लगी है।

4,855mAh की बैटरी

पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Galaxy S26 Ultra में सिर्फ 4,855mAh की बैटरी होगी, जिससे यह पिछले वेरिएंट से कम हो जाती। लेकिन नई लीक इस दावे को गलत साबित कर रही है और बड़ी बैटरी की उम्मीद बढ़ गई है। बैटरी के साथ-साथ यह भी अनुमान है कि फोन में 60W वायर्ड चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

Two new Redmi smartphones will be launched in India soon!
भारत में Redmi के दो नए स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च! फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

धांसू फीचर्स

डिज़ाइन की बात करें तो आने वाले हफ्तों में और जानकारी मिल सकती है। अभी तक लीक हुई रिपोर्टों के अनुसार फोन में फ्लैट-एज डिस्प्ले, पंच-होल कैमरा और राउंडेड कॉर्नर्स मिल सकते हैं। कैमरा सेटअप भी काफी पावरफुल बताया जा रहा है-जिसमें 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP सेंसर के साथ 3x ऑप्टिकल ज़ूम मिलने की उम्मीद है।

प्रोसेसर के मामले में Samsung अलग-अलग क्षेत्रों में अलग चिपसेट दे सकता है। कुछ देशों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और कुछ में Exynos 2600 प्रोसेसर दिया जा सकता है। डिस्प्ले काफी बड़ा होने वाला है, जिसकी साइज़ लगभग 6.9 इंच बताई जा रही है। माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S26 सीरीज़ को कंपनी जनवरी में लॉन्च कर सकती है।

The Oppo Reno 15 series will be launched in India soon.
भारत में जल्द लॉन्च होगी Oppo Reno 15 सीरीज, दमदार फीचर्स के साथ मिलेगी 7,000mAh की बैटरी

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment