बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हरियाणा से राजस्थान के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

On: November 25, 2025 10:04 AM
Follow Us:
Special trains will run from Haryana to Rajasthan

Haryana : हरियाणा से राजस्थान जानें वाले ट्रेन यात्रियों के लीए एक राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा से राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिसंबर माह में तीन नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। इनमें रेवाड़ी-रींगस के बीच दो और भिवानी–जयपुर के बीच एक स्पेशल ट्रेन शामिल है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी–रींगस के बीच चलने वाली एक स्पेशल ट्रेन 15 ट्रिप और दूसरी 13 ट्रिप लगाएगी। वहीं भिवानी–जयपुर के बीच रोज़ाना स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। Haryana

रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन सेवाएं

गाड़ी संख्या 09633 – रेवाड़ी–रींगस एक्सप्रेस स्पेशल
तारीखें: 1, 4, 6, 7, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28, 29, 30, 31 दिसंबर (कुल 15 ट्रिप)

समय: रेवाड़ी से रात 10:50 बजे, रींगस आगमन 01:35 बजे

Haryana ACB Action: हरियाणा में महिला क्लर्क 30 हजार की रिश्वत लेेते रंगेहाथों गिरफ्तार

गाड़ी संख्या 09634 – रींगस–रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल
तारीखें: 2, 5, 7, 8, 14, 15, 16, 21, 22, 26, 28, 29, 30, 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 (कुल 15 ट्रिप)

समय: रींगस से सुबह 2:20 बजे, रेवाड़ी आगमन 5:20 बजे

रैक: 16 डिब्बों वाला DEMU रैक

गाड़ी संख्या 09637 – रेवाड़ी–रींगस स्पेशल
तारीखें: 1, 4, 6, 7, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28, 31 दिसंबर 2025 (13 ट्रिप)

Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक करे ताजा रेट

समय: रेवाड़ी से सुबह 11:45 बजे, रींगस आगमन 2:45 बजे

गाड़ी संख्या 09638 – रींगस–रेवाड़ी स्पेशल
तारीखें: 1, 4, 6, 7, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28, 31 दिसंबर 2025 (13 ट्रिप)

समय: रींगस से दोपहर 3:05 बजे, रेवाड़ी आगमन 6:20 बजे

रैक: 8 साधारण डिब्बे + 2 गार्ड कोच = कुल 10 डिब्बे

Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment