बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Punjab News: शादी के 14 दिन पहले सहेली संग भागी लड़की, DSP बोले- लड़कियां बालिग

On: January 3, 2026 8:11 PM
Follow Us:
Punjab News: शादी के 14 दिन पहले सहेली संग भागी लड़की, DSP बोले- लड़कियां बालिग

Punjab News: पंजाब के तरनतारन से बड़ी खबर सामने आ रही है। समलैंगिक विवाह को भले ही कानूनी तौर पर मान्यता मिल चुकी है, लेकिन हमारा समाज अभी भी इस विवाह के पक्ष में हामी भरने को तैयार नहीं। तरनतारन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मजदूर परिवार से संबंधित लखविंदर कौर का 14 जनवरी को विवाह तय किया गया था, लेकिन उसकी सहेली सुनीता समलैंगिक विवाह करवाना चाहती थी।

मिली जानकारी के अनुसार, स्वजन नहीं मानें तो दोनों लड़कियां घर से भाग गईं। एक सप्ताह पहले की उक्त घटना के मद्देनजर मामला पुलिस के पास अभी विचाराधीन है। तरनतारन के मुरादपुरा क्षेत्र से संबंधित लखविंदर कौर के साथ सरकारी हाई स्कूल में इसी मोहल्ले से संबंधित सुनीता नामक लड़की पढ़ती थी। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। सुनीता खुद को राटा नामक युवक करार देते हुए लड़कों वाला पहरावा पहनती थी।

IAS officer Charu tied the knot with her IPS groom.
IAS चारू ने IPS दूल्हे संग रचाई शादी, तीन बार क्रैक की थी UPSC; यहां पढ़ें इनकी सक्सेस स्टोरी

जानकारी के मुताबिक, लखविंदर कौर की सगाई खडूर साहिब निवासी युवक से हो गई। दोनों परिवारों ने 14 जनवरी को आनंद कार्य का समय तय किया। लखविंदर कौर की मां मनजीत कौर ने बताया कि लड़की के कन्यादान को लेकर सारी तैयारियां कर ली गईं। यहां तक कि कर्ज उठाकर बेटी के दहेज में दिया जाने वाला सामान भी खरीद लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, विवाह के कार्ड छपने के लिए दे दिए गए। इस दौरान सुनीता ने लखविंदर कौर की मां को कहा कि वह विवाह नहीं होने देगी, क्योंकि वह दोनों (लखविंदर कौर व सुनीता) आपस में प्यार करती हैं व समलैंगिक विवाह करवाएंगी।

These families will not receive rations from January 1st.
Ration Card : 1 जनवरी से इन परिवारों को नहीं मिलेगा राशन, जल्दी करवा लें ये जरूरी काम

जानकारी के मुताबिक, मनजीत कौर ने सुनीता की बात को हल्के में लिया। 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे लखविंदर कौर को सुनीता अपने साथ ले गई। दोनों परिवारों ने उन्हें ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मनजीत कौर ने पुलिस को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि सामाजिक तौर पर उसका परिवार बेइज्जत हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता ने साजिश के तहत अपने स्वजनों से मिलकर लखविंदर कौर को मना लिया। कानूनी कार्रवाई की मांग करते मनजीत कौर ने इंसाफ की दुहाई दी है। सब डिविजन तरनतारन के डीएसपी सुखबीर सिंह कहते हैं कि थाना सिटी में ऐसी एक शिकायत मिली है। जानकारी के मुताबिक, जिसकी जांच महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। डीएसपी ने माना कि घर से भागी दोनों लड़कियां बालिग हैं। फिर भी कानूनी राय ली जा रही है।

Eight elephants were killed after being hit by a train.
Train Accident: बड़ा हादसा! ट्रेन से टकराकर 8 हाथियों की मौत, कई घायल

घर से भागी लखविंदर कौर व सुनीता राटा l सौ. स्वजन
डीएसपी बोले- लड़कियां बालिग, जांच महिला अधिकारी को सौंपी

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment