बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

हरियाणा में Elvish Yadav के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश

On: August 17, 2025 4:34 AM
Follow Us:
Indiscriminate firing at Elvish Yadav house in Haryana

Elvish Yadav : हरियाणा के गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। सेक्टर 56 पुलिस मौके पर पहुंची है। हालांकि अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। गुरुग्राम स्थित एल्विश के घर पर करीब 25 राउंड फायरिंग हुई है। हालांकि घटना के समय एल्विश यादव घर में मोजूद नहीं थे, वह भोपाल में हैं।

Gold Silver Price: आसमान से गिरा सोने का भाव, चेक करें आज का प्राइस

घर पर की अंधाधुंध फायरिंग

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक Elvish Yadav भोपाल गए हुए हैं। जिस वक्त बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया उसे वक्त घर पर एलविश यादव की मां और केयरटेकर मौजूद थे। वारदात के बाद उनके मन में डर बैठ गया है। सुबह करीब 5:30 बजे तीन बाइक पर सवार होकर बदमाश आए जिन्होंने उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 25 राउंड फायर किए गए हैं। यह गोलियां घर को निशाना बना कर दागी गई।

हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

पुलिस ने मौके से गोलियों के खाली खोल किए बरामद

बताया जा रहा है कि गोलियों के कारण न केवल खिड़कियों पर लगा कांच टूट गया बल्कि दीवार सहित ग्रिल आदि पर भी गोलियों के निशान लग गए हैं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग भी घर से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही सेक्टर- 56 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने मौके से गोलियों के खाली खोल भी बरामद कर लिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Elvish Yadav

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी
Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment