5 शादियां कर चुका हरियाणा पुलिस का सिपाही, अब छठवीं की तैयारी, पहली पत्नी ने कर दिया ये काम

Published On: May 3, 2025
Follow Us
हरियाणा

गुरुग्राम: हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल राहुल पर पांचवीं शादी कर धोखा देने और दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता रश्मि तोमर, जो बरेली के सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं, ने कंकरखेड़ा थाने में राहुल और उसके दो परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रश्मि तोमर राहुल की पांचवीं पत्नी हैं।

रश्मि ने आरोप लगाया कि शादी के बाद राहुल लगातार दहेज की मांग करता रहा और शराब के नशे में मारपीट करता था। उन्होंने बताया कि राहुल के जेठ प्रशांत कुमार और सास सतवीरी ने भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। शादी के करीब एक साल बाद रश्मि को राहुल की चार शादियों के बारे में पता चला, जिससे वह सदमे में आ गईं।

रश्मि ने यह भी बताया कि राहुल एक अन्य महिला से छठी शादी की तैयारी कर रहा था। जब उन्होंने विरोध किया, तो राहुल ने उनके साथ मारपीट की, जिससे गर्भपात भी हो गया। इसके बाद राहुल उन्हें मेरठ में मायके में छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने आरोपी राहुल और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment