बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

हरियाणा से खाटूश्याम और सालासर बालाजी तक जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा, चंडीगढ़ और हिसार भी जुड़ेंगे

On: April 29, 2025 1:49 AM
Follow Us:
हरियाणा से खाटूश्याम और सालासर बालाजी तक जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा

Gurugram Helicopter Taxi Service Update: हरियाणा के गुरुग्राम से खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी धाम तक श्रद्धालुओं के सफर को आसान बनाने के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। हर महीने हजारों की संख्या में लोग गुरुग्राम से ट्रेन, कार और बस के जरिए इन धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं, लेकिन अब हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए यह यात्रा काफी तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।

बैठक में बनी रणनीति:
प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को जयपुर में राजस्थान के नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच गुरुग्राम से खाटू श्याम और सालासर धाम के लिए प्रस्तावित हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

Haryana ACB Action: हरियाणा में महिला क्लर्क 30 हजार की रिश्वत लेेते रंगेहाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़ और हिसार भी जुड़ेंगे:
जानकारी के अनुसार, खाटू श्याम और सालासर के बाद गुरुग्राम से चंडीगढ़ और गुरुग्राम से हिसार के बीच भी हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। फिलहाल गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक सड़क मार्ग से यात्रा में 6 घंटे से ज्यादा का समय लगता है, जबकि हिसार तक पहुंचने में 4 से 5 घंटे लगते हैं। हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा शुरू होने के बाद यह समय घटकर केवल 1 से 1.5 घंटे रह जाएगा, जिससे यात्रियों का बहुमूल्य समय बचेगा।

सुविधा से यात्रा होगी आसान:
यह सेवा न सिर्फ धार्मिक यात्रियों के लिए, बल्कि व्यवसायिक और आपातकालीन यात्राओं के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी। हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा से गुरुग्राम का सीधा जुड़ाव इन प्रमुख स्थलों से होगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक करे ताजा रेट

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment