बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

हरियाणा में फोगाट खाप पंचायत का बड़ा फैसला, सालों पुरानी सारी परंपरा भूला दे ऐलान, शादियों में ये सब…

On: April 28, 2025 1:38 AM
Follow Us:
हरियाणा में फोगाट खाप पंचायत का बड़ा फैसला, सालों पुरानी सारी परंपरा भूला दे ऐलान

हरियाणा के दादरी जिले के स्वामी दयाल धाम पर रविवार को फोगाट खाप की एक सर्वजातीय पंचायत का आयोजन किया गया। खाप प्रधान सुरेश फोगाट की अगुआई में हुई इस पंचायत में कई महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर गहन चर्चा की गई और बड़े फैसले लिए गए।

डीजे और आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध

पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब फोगाट खाप के अंतर्गत आने वाले गांवों में विवाह शादियों में डीजे बजाना और आतिशबाजी करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, मृत्युभोज की परंपरा को भी समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इन निर्णयों को लागू करने के लिए हर गांव में अलग-अलग कमेटियां गठित की जाएंगी।

Haryana ACB Action: हरियाणा में महिला क्लर्क 30 हजार की रिश्वत लेेते रंगेहाथों गिरफ्तार

युवाओं में नशे की लत पर जताई चिंता

पंचायत में युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर भी गंभीर चिंता जाहिर की गई। फोगाट खाप ने फैसला किया कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा। इसके अलावा, युवाओं को खेलों और शारीरिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने की योजना भी बनाई गई है।

लिव इन रिलेशनशिप को बताया समाज के लिए अभिशाप

फोगाट खाप पंचायत ने लव इन रिलेशनशिप को समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप बताया। खाप पदाधिकारियों ने कहा कि यह समाज की संस्कृति और ताने-बाने को कमजोर कर रहा है। पंचायत ने निर्णय लिया कि वे लिव इन रिलेशनशिप कानून में बदलाव की मांग को लेकर सरकार को ज्ञापन भेजेंगे और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी करेंगे।

Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक करे ताजा रेट

लव मैरिज पर भी रखी शर्तें

पंचायत ने लव मैरिज को लेकर भी अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि अगर लड़का-लड़की प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो इसमें दोनों पक्षों के माता-पिता की सहमति अनिवार्य होनी चाहिए।

Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment