बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

बिहार के बेरोज़गार युवा ध्यान दें: थावे में 8 मई को लगेगा जॉब कैंप, गुरुग्राम की कंपनी में मिलेगी नौकरी, 10वीं-12वीं पास को भी मौका

On: May 3, 2025 3:38 AM
Follow Us:
बिहार

बिहार: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। बिहार के गोपालगंज जिले के थावे के मुकेरी टोला स्थित ITL प्राइवेट ITI कैंपस में आगामी 8 मई को जॉब कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस जॉब कैंप में हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सुब्रोस लिमिटेड कंपनी भाग ले रही है, जो युवाओं को बेहतर सैलरी पर नौकरी का मौका देगी। इस कैंप में ITI, डिप्लोमा, 10वीं और 12वीं पास युवा हिस्सा ले सकते हैं।


सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा जॉब कैंप

यह जॉब कैंप बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के जिला नियोजनालय के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। जॉब कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान कंपनी का काउंटर लगा रहेगा, जहां इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा जमा कर इंटरव्यू दे सकेंगे। चयन होने पर उसी दिन नौकरी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Punjab News: शादी के 14 दिन पहले सहेली संग भागी लड़की, DSP बोले- लड़कियां बालिग
Punjab News: शादी के 14 दिन पहले सहेली संग भागी लड़की, DSP बोले- लड़कियां बालिग

40 पदों पर होगी भर्ती

जिला नियोजन पदाधिकारी पिंकी भारती ने बताया कि इस जॉब कैंप में सुब्रोस लिमिटेड कंपनी की ओर से 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें आईटीआई डीटीएस, सीएट और ट्रेनी पद शामिल हैं। न्यूनतम योग्यता के तौर पर अभ्यर्थियों के पास ITI, डिप्लोमा, या 10वीं-12वीं की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


13 हजार से 20 हजार तक सैलरी

चयनित युवाओं को गुरुग्राम के IMT मानेसर में नियुक्त किया जाएगा। पिंकी भारती ने बताया कि सैलरी 13 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक होगी, जो पद और योग्यता के अनुसार तय होगी।

IAS officer Charu tied the knot with her IPS groom.
IAS चारू ने IPS दूल्हे संग रचाई शादी, तीन बार क्रैक की थी UPSC; यहां पढ़ें इनकी सक्सेस स्टोरी

रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

जॉब कैंप में हिस्सा लेने के लिए जिला नियोजनालय में पंजीकरण जरूरी है। युवा ऑनलाइन नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं या जिला नियोजनालय आकर पंजीकरण कर सकते हैं।


These families will not receive rations from January 1st.
Ration Card : 1 जनवरी से इन परिवारों को नहीं मिलेगा राशन, जल्दी करवा लें ये जरूरी काम

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment