बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

New Road : 19 करोड़ के खर्च से बनेगी नई सड़क, ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

On: August 29, 2025 7:10 AM
Follow Us:
A new road will be built at a cost of Rs 19 crore

New Road : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच बिहार के रोहतास जिले के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। जिले के साराम-1 कार्य प्रमंडल सासाराम के धरमपुरा बराव पथ से एनएच-30 तक 10.5 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी है।

19 करोड़ 16 लाख रुपये आएगा खर्च

उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण में 19 करोड़ 16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह फैसला मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए लिया गया है।

Punjab News: शादी के 14 दिन पहले सहेली संग भागी लड़की, DSP बोले- लड़कियां बालिग
Punjab News: शादी के 14 दिन पहले सहेली संग भागी लड़की, DSP बोले- लड़कियां बालिग

सरकार की योजना

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2025-26 के बजट में ग्रामीण कार्य विभाग ने सड़क निर्माण के लिए कुल 175 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इस सड़क निर्माण के लिए जरूरी प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। राज्य सरकार की तरफ से यह भी ध्यान दिया जा रहा है कि इस सड़क से जुड़ी लागत और अन्य दायित्व तय सीमा के अंदर ही रहे।

लोगों को मिलेगी राहत

इस सड़क के निर्माण से गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा इलाके का आर्थिक और सामाजिक विकास भी तेजी से होगा। उम्मीद है कि इस सड़क को बनाने का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। New Road

IAS officer Charu tied the knot with her IPS groom.
IAS चारू ने IPS दूल्हे संग रचाई शादी, तीन बार क्रैक की थी UPSC; यहां पढ़ें इनकी सक्सेस स्टोरी

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment