बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Farrukhabad Link Expressway: UP में आगरा-लखनऊ और गंगा को कनेक्ट करने के लिए बनेगा फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, योगी की कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें पूरी डिटेल

On: September 27, 2025 6:28 AM
Follow Us:

Farrukhabad Link Expressway: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने के लिए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे (Farukhabad Link Expressway Update) बनाने जा रही है। इसके बनने के बाद फर्रुखाबाद से आगरा और राजस्थान का सफर आसान हो जाएगा।CM योगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ।

दरअसल, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे को कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। जिससे प्रदेश के छह जिलों को फायदा मिलेगा। इन जिलों में इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई शामिल है। यह लिंक एक्सप्रेसवे 90.838 किलोमीटर का होगा और इसके निर्माण होने से ये सभी जिले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और प्रयागराज से मेरठ गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे कनेक्ट हो जाएंगे। वहीं इसके निर्माण पर करीब 7 हजार 488 करोड़ रुपये खर्च की जाएंगे।

कहां से कहां तक बनेगा फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025 Aaj Ka Rashifal 28 April 2025, 29 अप्रैल 2025 का राशिफल, आज का पंचांग, राशिफल 29 अप्रैल 2025, दैनिक राशिफल, भगवान परशुराम जयंती 2025, आज का राशिफल हिंदी में, 29 April 2025 Horoscope Hindi, आज का शुभ मुहूर्त, आज का भाग्यफल, Aaj Ka Panchang
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे को छह लेन का बनाया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे इटावा के कुदरैल गांव से शुरू होगा और फिर फर्रुखाबाद से हरदोई जाएगा और फिर सवाइजपुर में ख़त्म होगा।वहीं ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे 3.75 मीटर चौड़ी एक सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। इसके अलावा लिंक एक्सप्रेसवे पर 65 अंडरपास, चार बड़े पुल, 25 छोटे पुल, दो रेलवे ओवर ब्रिज और एक फ्लाई ओवर भी बनाया जाएगा।

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण दो चरणों में होगा

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण दो चरण में किया जाएगा। पहले चरण में इटावा के कुदरैल गांव से नीम करौरी धाम तक 50KM का निर्माण होगा। जबकि, दूसरे चरण में ग्राम नदौरा से गंगा एक्सप्रेसवे पर सवाइजपुर ग्राम हरदोई तक 40.83 किलोमीटर की लंबाई में इसका निर्माण किया जाएगा।

Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे की लागत

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे करीब 120 मीटर चौड़ा होगा और इस पर 6258.90 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं भूमि अधिग्रहण पर 1100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लिंक एक्सप्रेस वे का निर्मा पूरा होने के बाद इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर के लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा।

Kal Ka Rashifal: कल इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी में प्रमोशन, पढ़ें अपना राशिफल

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment