बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

दिग्विजय चौटाला का वार: हरियाणा के जल संकट के लिए सरकार और AAP को ठहराया जिम्मेदार

On: May 3, 2025 3:22 AM
Follow Us:
दिग्विजय चौटाला

हरियाणा में पेयजल संकट को लेकर जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश सरकार और आम आदमी पार्टी (AAP) पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर हरियाणा में पैदा हुए गंभीर जल संकट के लिए प्रदेश सरकार की लापरवाही और AAP की अवसरवादी राजनीति जिम्मेदार है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पंजाब में भाजपा के नेता हरियाणा को पानी देने का खुलकर विरोध कर रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है।


भाजपा और AAP की राजनीति उजागर: चौटाला

दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा और AAP दो-दो नावों पर सवार होकर राजनीति कर रही हैं और इसका खामियाजा हरियाणा की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “आधा हरियाणा पानी के गंभीर संकट से जूझ रहा है, जबकि पंजाब में भाजपा के नेता अपने वोट बैंक की राजनीति में लगे हैं। AAP के नेता भी हरियाणा की जनता के खिलाफ जाकर पंजाब का पक्ष ले रहे हैं। यह हरियाणा के लोगों के साथ अन्याय है।”

हरियाणा पंजाब पानी विवाद, अभय चौटाला बयान, INLD राजनीति, SYL नहर मुद्दा, हरियाणा बॉर्डर न्यूज, पंजाब हरियाणा जल विवाद
हरियाणा को पानी नहीं मिला तो 25 मई से पंजाब के वाहनों की एंट्री बंद, अभय चौटाला का ऐलान से सियासी भूचाल!

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में हरियाणा की अनदेखी

दिग्विजय चौटाला ने बताया कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) में पिछले तीन साल से हरियाणा के हिस्से की मेम्बर इरीगेशन की पोस्ट खाली पड़ी है और सरकार इसे भरने में नाकाम रही है। हाल ही में BBMB में सचिव पद पर हरियाणा के अधिकारी को हटाकर राजस्थान के अधिकारी को नियुक्त कर दिया गया है, जो चिंता का विषय है।


राष्ट्रपति शासन की मांग

चौटाला ने केंद्र सरकार से अपील की कि पंजाब को तुरंत पानी छोड़ने के लिए बाध्य किया जाए। उन्होंने कहा कि “अगर जरूरत पड़े तो केंद्र सरकार पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करे ताकि हरियाणा को उसका हक मिल सके। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हरियाणा की जनता आज प्यास से जूझ रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।”

Haryana Panchayat Elections
Haryana Panchayat Elections: हरियाणा में पंचायती राज चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, यहां होंगे चुनाव

अरविंद केजरीवाल पर भी साधा निशाना

चौटाला ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा और कहा कि “खुद को हरियाणा का बेटा बताने वाले केजरीवाल अपने ही गृह प्रदेश के खिलाफ अमानवीय रवैया अपना रहे हैं। सिवानी मंडी समेत उत्तर हरियाणा के तमाम जिलों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं और AAP की पंजाब सरकार पानी छोड़ने को तैयार नहीं है।”


haryana news हरियाणा के सीएम 18 मई को इस ज़िले में करेंगे रैली, इन परियोजनाओं की मिलेगी सौग़ात, देखें लिस्ट
हरियाणा के सीएम 18 मई को इस ज़िले में करेंगे रैली, इन परियोजनाओं की मिलेगी सौग़ात, देखें लिस्ट

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment