बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Srilanka President Election Today: आज मिलेगा नया राष्ट्रपति, ये तीन लोग लड़ रहे हैं चुनाव

On: July 20, 2022 6:00 AM
Follow Us:

 

कोलम्बो: श्रीलंका में चल रहे राजनीतिक और आर्थिक संकट (Sri Lanka Crisis)  के बीच आज राहत का दिन हो सकता है. 

दरअसल नए राष्ट्रपति के लिए आज श्रीलंका (Sri Lanka Crisis) में वोटिंग की जा रही है. नए राष्ट्रपति का चुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि श्रीलंका में तत्कालिक राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को भारी विरोध के चलते इस्तीफा देना पड़ा था. उसके बाद आज सांसद नए राष्ट्रपति को चुनेंगे.

हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

राष्ट्रपति पद के लिए तीन तरफा मुकाबले में कार्यवाहक राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे, दलस अलापेरुमा और वामपंथी नेशनल पीपुल्स पावर पार्टी के अनुरा कुमारा दिसानायके मैदान में हैं.

सत्तारूढ़ दल एसएलपीपी ने प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे को खड़ा किया है. उन्हें इस दौड़ में सबसे आगे देखा जा रहा है लेकिन प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफा देने के बाद वे भी अपना पद छोड़कर चले जाएं.

रनिल विक्रमसिंघे को कड़ा मुकाबले देने वालों में सत्तारूढ़ पार्टी के ही असंतुष्ट सांसद दलस अलापेरुमा का नाम है जिन्हें विपक्ष ने अपना समर्थन दिया है. नए राष्ट्रपति का कार्यकाल नवंबर 2024 में खत्म होगा. यानी नया राष्ट्रपति, गोटाबाया राजपक्षे के बचे हुए कार्यकाल को ही पूरा करेगा.

आज होने वाले मतदान में कुल 225 सांसद वोट करेंगे. किसी उम्मीदवार को जीतने के लिए आधे से ज्यादा मतों की जरूरत होगी. उम्मीद है कि नए राष्ट्रपति चुने जाने के बाद श्रीलंका की आर्थिक स्थिति थोड़ी बेहतर होगी. मौजूदा समय में लोगों को खाने के लाले पड़े हुए है. ऐसे में नए नेता के आने से हो सकता है हालात में सुधार हो. 

हरियाणा में जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी बजने वाली है। उत्तर रेलवे द्वारा जींद और सोनीपत के बीच चलाई जाने वाली इस ट्रेन को लेकर तैयारियांे को अन्तिम रूप दिया जा चुका है। इस ट्रेन को ईंधन आपूर्ति के लिए जींद में स्थापित किए गए हाइड्रोजन प्लांट को अंतिम कमीशनिंग एवं नियमित संचालन के दौरान स्थिर और निर्बाध 11 केवी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आज इस सम्बन्ध में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अधिकारियों के साथ हाइब्रिड मोड में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्लांट की वर्तमान विद्युत आपूर्ति स्थिति, बैक-अप व्यवस्थाओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि महत्वाकांक्षी इस परियोजना के लिए भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए बिजली आपूर्ति प्रणाली की नियमित समीक्षा की जाए तथा वैकल्पिक व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को भी सुदृढ़ रखा जाए। बैठक में अवगत कराया गया कि इस हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना के लिए जीन्द में 3000 किलोग्राम भंडारण क्षमता का देश का सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट स्थापित किया गया है, जो अब कमीशनिंग के अंतिम चरण में है। चूंकि यह प्लांट 24×7 आधार पर संचालित होगा, इसलिए निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। डीएचबीवीएन के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि प्लांट को स्थिर विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त निगरानी एवं त्वरित रखरखाव की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में बताया गया कि उत्तर रेलवे ने भी प्लांट को की जा रही विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता पर संतोष जताया है। बैठक में डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम यादव वीडियो काॅन्फ्रेंस से जुड़े जबकि मुख्य अभियंता श्री राजेन्द्र सभ्रवाल भी मौजूद रहे।
हरियाणा में जल्द बजेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी, जींद सोनीपत के बीच चलेगी

ये होगी चुनाव की प्रक्रिया

राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवारों को निर्वाचित होने के लिए आधे से अधिक मतों की आवश्यकता होती है. यदि कोई इस सीमा को पार नहीं करता है, तो सबसे कम समर्थन वाले उम्मीदवार को हटा दिया जाएगा. फिर उसके मतों का वितरण दूसरी वरीयता के अनुसार किया जाएगा.  यानी बचे हुए दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा.

देश छोड़कर भागे थे गोटाबाया

देश में अब तक के सबसे भीषण आर्थिक संकट (Sri Lanka Crisis) से निपटने में नाकाम रहने पर भड़के विरोध प्रदर्शनों के चलते देश छोड़कर भागे गोटाबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नए राष्ट्रपति का चुनाव होगा

एसएलपीपी के अध्यक्ष जी एल पीरिस ने मंगलवार को कहा कि सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) पार्टी के अधिकतर सदस्य इससे अलग हुए गुट के नेता अल्हाप्पेरुमा को राष्ट्रपति पद के लिए और प्रमुख विपक्षी नेता सजित प्रेमदासा को प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने के पक्ष में हैं.

Govt Employees Salary
Govt Employees Salary: हरियाणा में कर्मचारियों की हुई मौज, सैलरी को लेकर आई ये बड़ी अपडेट

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment