बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Puducherry Express हुई हादसे की शिकार, माटुंगा रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरे 3 डिब्बे

On: April 16, 2022 1:04 AM
Follow Us:

 नई दिल्ली: भारतीय रेलवे की दादरपुडुचेरी एक्सप्रेस 11005 (Puducherry Express) के साथ बड़ा हादसा होने की खबरें सामने रही है. मिली जानकारी के अनुसार माटुंगा रेलवे स्टेशन (Matunga Railway Station) पर उसके तीन डब्बे पटरी से उतर गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे ने फिलहाल अभी तक किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं दी है

हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

हालांकि ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर जाने के बाद इस लाइन पर चलने वाली अन्य ट्रेनों के संचालन में बाधा गई है. वहीं ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच हंगामे और अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया है.

वहीं हादसे की वजह से पुडुचेरी एक्सप्रेस (11005 दादरपुडुचेरी एक्सप्रेस) और गडग (11139 सीएसएमटीगडग एक्सप्रेस) एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार रात 9:45 बजे तब हुआ, जब मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से निकल रही गडग एक्सप्रेस के इंजन ने माटुंगा रेलवे स्टेशन के नजदीक पुडुचेरी एक्सप्रेस को टक्कर मार दी. 

दो एक्सप्रेस ट्रेनें एक ही समय में दादर स्टेशन से निकली थीं और पता चला है कि टक्कर ऐसे स्थान पर हुई जहां दो ट्रैक एक दूसरे को क्रॉस कर रहे थे. नतीजतन, पुडुचेरी एक्सप्रेस के 3 पिछले डिब्बे पटरी से उतर गए. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ.

हरियाणा में जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी बजने वाली है। उत्तर रेलवे द्वारा जींद और सोनीपत के बीच चलाई जाने वाली इस ट्रेन को लेकर तैयारियांे को अन्तिम रूप दिया जा चुका है। इस ट्रेन को ईंधन आपूर्ति के लिए जींद में स्थापित किए गए हाइड्रोजन प्लांट को अंतिम कमीशनिंग एवं नियमित संचालन के दौरान स्थिर और निर्बाध 11 केवी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आज इस सम्बन्ध में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अधिकारियों के साथ हाइब्रिड मोड में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्लांट की वर्तमान विद्युत आपूर्ति स्थिति, बैक-अप व्यवस्थाओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि महत्वाकांक्षी इस परियोजना के लिए भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए बिजली आपूर्ति प्रणाली की नियमित समीक्षा की जाए तथा वैकल्पिक व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को भी सुदृढ़ रखा जाए। बैठक में अवगत कराया गया कि इस हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना के लिए जीन्द में 3000 किलोग्राम भंडारण क्षमता का देश का सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट स्थापित किया गया है, जो अब कमीशनिंग के अंतिम चरण में है। चूंकि यह प्लांट 24×7 आधार पर संचालित होगा, इसलिए निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। डीएचबीवीएन के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि प्लांट को स्थिर विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त निगरानी एवं त्वरित रखरखाव की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में बताया गया कि उत्तर रेलवे ने भी प्लांट को की जा रही विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता पर संतोष जताया है। बैठक में डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम यादव वीडियो काॅन्फ्रेंस से जुड़े जबकि मुख्य अभियंता श्री राजेन्द्र सभ्रवाल भी मौजूद रहे।
हरियाणा में जल्द बजेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी, जींद सोनीपत के बीच चलेगी

जीआरपी मुंबई के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर फंसे हुए यात्रियों के लिए सहायता की व्यवस्था कर रहे हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और आपात स्थिति में 1512 नंबर डायल करें.  

वहीं, फिलहाल दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. हादसे के पीछे की वजह रेलवे के सिग्नल सिस्टम को माना जा रहा है.

Govt Employees Salary
Govt Employees Salary: हरियाणा में कर्मचारियों की हुई मौज, सैलरी को लेकर आई ये बड़ी अपडेट


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment