बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

October Month Public Holidays: स्कूली छात्रों की हुई मौज, 1, 2, 7, 20, 21, 23 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, देखें पूरी List

On: September 25, 2025 10:19 AM
Follow Us:
October Month Public Holidays

October Month Public Holidays: सितंबर का महीना खत्म होने वाला है। वहीं त्योहारों के मौसम में अक्टूबर का महीना छुट्टियों की बहार लेकर आ रहा है। इस महीने कई सारे दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर, बैंक बंद रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्टूबर के महीने में महानवमी, गांधी जयंती और दशहरा, महर्षि वाल्मिकी जयंती, दिवाली, गोवर्धन पूजा सहित कई अन्य त्यौहार पड़ रहे है।

कुल मिलाकर अगले महीने लोगों को 6 से 7 छुट्टियां मिलने वाली हैं। आने वाले दिनों में आप परिवार, दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते है। इन लगातार छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना भी बनाई जा सकती है।

Gold Silver Price: आसमान से गिरा सोने का भाव, चेक करें आज का प्राइस

जान लें एमपी में कब-कब होंगी छुट्टियां

1 अक्टूबर- महानवमी ( इस दिन स्कूल/कॉलेज, बैंक बंद रहेंगे)
2 अक्टूबर- गांधी जयंती और दशहरा ( इस दिन स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर, बैंक बंद रहेंगे)
7 अक्टूबर- महर्षि वाल्मिकी जयंती, स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
20 अक्टूबर- दिवाली (स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे)
21 अक्टूबर- गोवर्धन पूजा (स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे)
23 अक्टूबर- भैया दूज (स्कूल/कॉलेज बंद रहेंगे)

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी अवकाश तालिका

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने एक और दो अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। किसके हिसाब से 1 अक्टूबर को नवमी और दशमी के लिए अवकाश घोषित किया गया है जबकि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती है। इस दिन भी सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। ‌बैंकों में भी अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन की तालिका अवकाश के अनुसार 30 सितंबर को निर्बंधित अवकाश रहेगा। 20, 22 और 23 अक्टूबर को बैंकों में भी छुट्टी रहेगी।

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में छाया कोहरा, देखें अपने जिले का हाल

अक्टूबर महीने में छुट्टियों की भरमार

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार परिषद के नियंत्रण दिन संचालित विद्यालयों और मान्यता प्राप्त बेसिक शिक्षक विद्यालयों में एक और दो अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है इस दिन सभी स्कूल बेसिक स्कूल बंद रहेंगे जबकि 7 अक्टूबर मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती है। इस दिन भी स्कूल बंद रहेगा। सोमवार 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 4 दिनों की लगातार छुट्टी रहेगी। इसमें रविवार की छुट्टी जोड़ दी जाए तो लगातार 5 दिनों तक विद्यालय बंद रहेंगे। 19 अक्टूबर रविवार पड़ रहा है। इसमें नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, चित्रगुप्त जयंती आदि त्यौहार पड़ेंगे।‌

8Th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, देखें किन किन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी ?
8Th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, देखें किन किन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी ?

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment