बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

हरियाणा में नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत: होटल ले गया गांव का युवक, अश्लील फोटो-वीडियो बनाई, ब्लैकमेल कर किया बार-बार रेप

On: May 3, 2025 3:25 AM
Follow Us:
हरियाणा

हरियाणा के जींद में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हे। युवक लड़की को बहला फुसला कर होटल में ले गया था। वहां रेप के साथ उसकी अश्लील फोटो वीडियो बनाई। आरोप है कि इसके बाद युवक ने लड़की को ब्लैकमेल कर बार बार उसके साथ रेप किया। महिला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप, अपहरण, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही सुमित 14 जनवरी को उसकी 15 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ बाइक पर शहर ले गया। वहां रानी तालाब के पास एक होटल में उसकी बेटी के साथ रेप किया। वहां उसे बंधक बनाकर भी रखा।

हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार मिलने के लिए बुलाया

इस दौराना आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो-वीडियो बना ली। घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे वापस घर छोड़ गया। उसकी बेटी पूरी तरह से डरी हुई थी। कुछ दिन बाद युवक ने फिर से उसे ब्लैकमेल करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसके साथ रेप किया।

बार-बार ब्लैकमेल करने से परेशान उसकी बेटी ने परिजनों को सारी घटना के बारे में बताया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर सुमित के खिलाफ रेप, अपहरण, चाइल्ड प्रोटक्शन एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment