बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

IPL-2022 LIve: हैदराबाद ने पंजाब को 7 विकटों से हराया, लगातार चौथी जीत

On: April 17, 2022 2:48 PM
Follow Us:

BCCI/IPL


नई दिल्ली:  IPL-2022 में इस बार हैदराबाद की टीम काफ़ी मज़बूत दिखाई दे रही है. रविवार को दोपहर के मुक़ाबले में पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया. 

8Th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, देखें किन किन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी ?
8Th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, देखें किन किन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी ?

इससे पहले सनराइज़र्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 151 पर समेट दिया था. उसके बाद इस मुक़ाबले को 7 विकेटों से अपने नाम कर लिया.

ओपनर अभिषेक वर्मा ने 25 गेंदों पर 31 रन, राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंदों पर 34 रन, एडन मरकराम ने 27 गेंदों पर नाबाद 41 रन और निकोलस पूरन ने 30 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए.

मरकराम और पूरन ने चौथे विकेट के लिए 75 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई.

हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की प्रस्तावित 800 मेगावाट विस्तारित यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूर
हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की प्रस्तावित 800 मेगावाट विस्तारित यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूर

इससे पहले उमरान मलिक और भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत सनराइज़र्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को महज 151 रन पर ही रोक दिया.

पंजाब की ओर से लियाम लिविंग्स्टन और शाहरुख ख़ान ने पांचवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी निभाई.

लिविंग्स्टन ने 60 रन जबकि शाहरुख ख़ान ने 26 रन बनाए.

हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

आईपीएल 2022 में पहले दो मुक़ाबले हारने के बाद यह सनराइज़र्स हैदराबाद की लगातार चौथी जीत है. इसके साथ ही पॉइंट टेबल में उसके गुजरात, लखनऊ और बैंगलोर के बराबर 8 अंक हो गए हैं.

शाम को चैन्नई और गुजरात के बीच मुक़ाबला खेला जाएगा. चेन्नई को इस मुक़ाबले में दूसरी जीत की आस होगी.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment