बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

India in UN: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान के बारे में ऐसा क्या कहा गिड़गिड़ाने लगा कंगाल देश!

On: April 29, 2025 3:40 AM
Follow Us:
india in UN

India in UN: संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि (Deputy Permanent Representative) योजना पटेल ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। योजना पटेल ने पाकिस्तान को ‘दुष्ट देश’ करार देते हुए कहा कि वह आतंकवाद को बढ़ावा देता है और पूरे इलाके में अस्थिरता फैलाता है।

पाकिस्तान के मंत्री का कबूलनामा
योजना पटेल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हालिया इंटरव्यू का हवाला देते हुए कहा कि जब पाकिस्तान खुद स्वीकार कर रहा है कि उसने आतंकवाद को पाला-पोसा है, तो अब दुनिया को आंखें नहीं मूंदनी चाहिए। ख्वाजा आसिफ ने इंटरव्यू में माना था कि पाकिस्तान पिछले 30 वर्षों से आतंकवादियों को ट्रेनिंग और फंडिंग करता रहा है।

हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

योजना पटेल का कड़ा संदेश
संयुक्त राष्ट्र की आतंकवाद विरोधी मीटिंग में बोलते हुए योजना पटेल ने कहा, “पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुद कबूल किया है कि उनका देश आतंकियों को समर्थन देता है। इससे साफ हो गया है कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है। अब समय आ गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस खतरे को गंभीरता से ले।”

पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र
योजना पटेल ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का उल्लेख किया, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। उन्होंने कहा कि यह हमला 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में सबसे बड़ा आतंकी हमला है। योजना पटेल ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि कुछ देश इस मंच का गलत इस्तेमाल कर भारत पर झूठे आरोप लगाते हैं, जबकि वे खुद आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।

हरियाणा में जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी बजने वाली है। उत्तर रेलवे द्वारा जींद और सोनीपत के बीच चलाई जाने वाली इस ट्रेन को लेकर तैयारियांे को अन्तिम रूप दिया जा चुका है। इस ट्रेन को ईंधन आपूर्ति के लिए जींद में स्थापित किए गए हाइड्रोजन प्लांट को अंतिम कमीशनिंग एवं नियमित संचालन के दौरान स्थिर और निर्बाध 11 केवी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आज इस सम्बन्ध में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अधिकारियों के साथ हाइब्रिड मोड में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्लांट की वर्तमान विद्युत आपूर्ति स्थिति, बैक-अप व्यवस्थाओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि महत्वाकांक्षी इस परियोजना के लिए भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए बिजली आपूर्ति प्रणाली की नियमित समीक्षा की जाए तथा वैकल्पिक व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को भी सुदृढ़ रखा जाए। बैठक में अवगत कराया गया कि इस हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना के लिए जीन्द में 3000 किलोग्राम भंडारण क्षमता का देश का सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट स्थापित किया गया है, जो अब कमीशनिंग के अंतिम चरण में है। चूंकि यह प्लांट 24×7 आधार पर संचालित होगा, इसलिए निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। डीएचबीवीएन के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि प्लांट को स्थिर विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त निगरानी एवं त्वरित रखरखाव की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में बताया गया कि उत्तर रेलवे ने भी प्लांट को की जा रही विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता पर संतोष जताया है। बैठक में डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम यादव वीडियो काॅन्फ्रेंस से जुड़े जबकि मुख्य अभियंता श्री राजेन्द्र सभ्रवाल भी मौजूद रहे।
हरियाणा में जल्द बजेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी, जींद सोनीपत के बीच चलेगी

भारत ने जताया आभार
योजना पटेल ने पहलगाम हमले के बाद भारत को समर्थन देने के लिए संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के शिकार लोगों को कभी नहीं भूलेगा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।

पाकिस्तान के रक्षामंत्री का बयान
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्काई न्यूज को दिए इंटरव्यू में स्वीकार किया कि पाकिस्तान का आतंकवाद को समर्थन देने और आतंकियों को फंडिंग करने का लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने यह काम अमेरिका के लिए किया है। हालाँकि उन्होंने यह भी दावा किया कि अब लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठन पाकिस्तान में सक्रिय नहीं हैं।

Govt Employees Salary
Govt Employees Salary: हरियाणा में कर्मचारियों की हुई मौज, सैलरी को लेकर आई ये बड़ी अपडेट

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment