बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana Weather Alert: हरियाणा में फिर करवट लेना वाला है मौसम, इस दिन से झमाझमा होगी बारिश

On: January 19, 2025 4:08 AM
Follow Us:


Haryana Weather Alert: मौसम को लेकर एक बार फिर हरियाणा वालों तैयार हो जाओ। राज्य में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है और झमाझम बारिश का दौर लौट सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ने के कारण सुबह और रात के समय घनी धुंध का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 

8Th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, देखें किन किन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी ?
8Th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, देखें किन किन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी ?

इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय गहरी धुंध छाने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, हरियाणा के अन्य जिलों में भी धुंध का असर देखा जा सकता है।

22-23 जनवरी को बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 21 जनवरी तक मौसम सामान्य रूप से खुश्क रहेगा और उत्तर तथा उत्तर-पश्चिमी दिशा से हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे रात्रि तापमान में गिरावट और सुबह-शाम हल्की धुंध छाने की संभावना बनी रहेगी।

हालांकि, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 22 और 23 जनवरी को राज्य के अधिकतर हिस्सों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की प्रस्तावित 800 मेगावाट विस्तारित यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूर
हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की प्रस्तावित 800 मेगावाट विस्तारित यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूर

तापमान में बदलाव की संभावना

इन दो दिनों के दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन 24 जनवरी से राज्य में मौसम दोबारा खुश्क होने और रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

मौसम में इन बदलावों के मद्देनजर किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment