बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana Water Crisis: पंजाब-हरियाणा में भाखड़ा डैम को लेकर नया विवाद, AAP हरियाणा ने खोला AAP सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा!

On: May 4, 2025 3:14 AM
Follow Us:
Water Crisis Haryana, Haryana Water CrisisPunjab Haryana Water Dispute, Bhakra Dam News, SYL Canal Haryana, Haryana Water Rights, हरियाणा पानी विवाद, पंजाब हरियाणा पानी टकराव, Bhakra Dam Water Sharing, Haryana Latest News, SYL विवाद अपडेट, जल संकट हरियाणा, Haryana Bhakra Dam Crisis, BBMB Water Allocation

Haryana Water Crisis : पंजाब और हरियाणा के बीच सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद के बाद अब भाखड़ा डैम से पानी के बंटवारे को लेकर दोनों राज्यों में टकराव तेज हो गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने एकजुट होकर पानी के अधिकार की लड़ाई लड़ने का फैसला किया।

मुख्य मुद्दे और सर्वदलीय बैठक के फैसले
बैठक में पानी संकट पर चिंता जताते हुए सभी नेताओं ने पंजाब पर हरियाणा के हिस्से का पानी रोकने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा केवल अपने हिस्से का पानी मांग रहा है, न कि पंजाब का अतिरिक्त पानी। सभी दलों ने कहा कि पंजाब सरकार के दावे तथ्यहीन हैं और भ्रामक प्रचार कर रही है।

पानी संकट पर क्या बोले मुख्यमंत्री?

Haryana News: हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनेंगे चार्जिंग स्टेशन, मिलेंगी ये सुविधाएं
  • हरियाणा को अपने हिस्से का 3.5 MAF पानी मिलना चाहिए, लेकिन SYL नहर न बनने की वजह से केवल 1.62 MAF ही मिल पा रहा है।

  • पंजाब ने सिंचाई ही नहीं, पीने के पानी की आपूर्ति भी रोक दी है।

  • केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    IPS Transfer: बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों का तबादला, चेक करें पूरी लिस्ट

बीबीएमबी के आंकड़े और पानी की स्थिति
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने पिछले 10 वर्षों के आंकड़े साझा किए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाखड़ा डैम का पानी राष्ट्र की संपत्ति है और हरियाणा को उसका अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने बीबीएमबी में हरियाणा के स्थाई सदस्य की जरूरत पर भी जोर दिया।

मान सरकार के दावों को बताया झूठा
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार का यह दावा कि हरियाणा ने अपने हिस्से का पानी 31 मार्च तक इस्तेमाल कर लिया है, गलत है। बीबीएमबी की टेक्निकल कमेटी ने अप्रैल-2025 के लिए भी पानी का आवंटन किया था, लेकिन मान सरकार ने इसे रोक दिया।

आम आदमी पार्टी का भी विरोध
AAP के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि वे हरियाणा के हितों के लिए सरकार के साथ हैं और पानी के अधिकार की इस लड़ाई में पूरी तरह समर्थन देंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक क्लिक में मिलेगी योजना की पूरी डिटेल

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment