Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में बसंत पंचमी की छुट्टी, अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई

Published On: January 22, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कल यानी 23 जनवरी शुक्रवार को सर छोटू राम जयंती एवं बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में छुट्टी रहेगी। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी, नारनौल ने सभी स्कूल प्राचार्यों व मुखियाओं को निर्देश जारी किए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त तिथि को किसी भी स्थिति में स्कूल में शैक्षणिक या गैर-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए स्टूडेंट्स को नहीं बुलाया जाएगा।

आदेशों की न हो अवहेलना

खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल मुखियाओं को चेतावनी दी है कि अगर किसी भी स्कूल द्वारा इन आदेशों का पालन नहीं किया तो संबंधित स्कूल का मामला उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप विभागीय एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थिति में संबंधित स्कूल मुखिया स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment