बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana News: बीजेपी नेता से DSP की माफी का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने साधा निशाना

On: April 29, 2025 3:04 AM
Follow Us:
हरियाणा DSP

हरियाणा में हाल ही में एक वायरल वीडियो ने राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है।कांग्रेस प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी नेता पर आरोप लगाया कि सत्ता और अहंकार के नशे में चूर होकर अब पुलिस अधिकारियों से जबरन माफी मंगवाई जा रही है, वह भी सिर्फ इसलिए कि वे एक नेता को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहचान नहीं पाए।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद एक साइक्लोथॉन कार्यक्रम के दौरान का है, जहां ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल के बेटे और बीजेपी नेता मनीष सिंगलामौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हरियाणा पुलिस के डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने मंच पर मनीष सिंगला को पहचान न पाने के चलते मंच से नीचे उतरवा दिया।

इसके बाद वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा सार्वजनिक रूप से मनीष सिंगला से माफी मांगते हैं। राणा ने कहा कि उनकी मंशा किसी की भावनाओं को आहत करने की नहीं थी।

हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

वहीं, मनीष सिंगला ने भी मामले को यहीं समाप्त करते हुए डीएसपी को माफ कर दिया और कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह अनजाने में हुआ था। साथ ही, उन्होंने हरियाणा पुलिस के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया।

कांग्रेस का तीखा हमला

इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए लिखा:

“सत्ता का नशा और अहंकार BJP नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब पुलिस अधिकारियों से माफी मंगवाई जा रही है, क्योंकि उन्होंने कार्यक्रम में किसी बीजेपी नेता को नहीं पहचाना। मुख्यमंत्री के करीबी साथी सरकार और वर्दी दोनों की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं।”

हरियाणा में जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी बजने वाली है। उत्तर रेलवे द्वारा जींद और सोनीपत के बीच चलाई जाने वाली इस ट्रेन को लेकर तैयारियांे को अन्तिम रूप दिया जा चुका है। इस ट्रेन को ईंधन आपूर्ति के लिए जींद में स्थापित किए गए हाइड्रोजन प्लांट को अंतिम कमीशनिंग एवं नियमित संचालन के दौरान स्थिर और निर्बाध 11 केवी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आज इस सम्बन्ध में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अधिकारियों के साथ हाइब्रिड मोड में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्लांट की वर्तमान विद्युत आपूर्ति स्थिति, बैक-अप व्यवस्थाओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि महत्वाकांक्षी इस परियोजना के लिए भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए बिजली आपूर्ति प्रणाली की नियमित समीक्षा की जाए तथा वैकल्पिक व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को भी सुदृढ़ रखा जाए। बैठक में अवगत कराया गया कि इस हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना के लिए जीन्द में 3000 किलोग्राम भंडारण क्षमता का देश का सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट स्थापित किया गया है, जो अब कमीशनिंग के अंतिम चरण में है। चूंकि यह प्लांट 24×7 आधार पर संचालित होगा, इसलिए निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। डीएचबीवीएन के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि प्लांट को स्थिर विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त निगरानी एवं त्वरित रखरखाव की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में बताया गया कि उत्तर रेलवे ने भी प्लांट को की जा रही विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता पर संतोष जताया है। बैठक में डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम यादव वीडियो काॅन्फ्रेंस से जुड़े जबकि मुख्य अभियंता श्री राजेन्द्र सभ्रवाल भी मौजूद रहे।
हरियाणा में जल्द बजेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी, जींद सोनीपत के बीच चलेगी

हुड्डा के इस बयान के बाद हरियाणा का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस इसे कानून व्यवस्था पर सत्ताधारी पार्टी के दबाव का उदाहरण बता रही है। वहीं, बीजेपी की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment