बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Gas Cylinder Rate Hike: नये साल पर गैस सिलेंडर हुआ महंगा, आम लोगों को लगा झटका

On: January 1, 2026 8:46 AM
Follow Us:
Gas Cylinder Rate Hike: नये साल पर गैस सिलेंडर हुआ महंगा, आम लोगों को लगा झटका

Gas Cylinder Rate Hike: नए साल 2026 के पहले दिन LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर तक सीमित है। दाम 111 रुपये बढ़े हैं और 1 जनवरी 2026 से लागू हो गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये हो गई है।

Haryana News: हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनेंगे चार्जिंग स्टेशन, मिलेंगी ये सुविधाएं

पहले यह 1580.50 रुपये थी। इसी तरह कोलकाता में इसकी कीमत 1684 रुपये से बढ़कर अब 1795 रुपये हो गई है। मुंबई में यह अब 1642.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले 1531.50 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में कीमत 1739.5 रुपये की जगह बढ़ाकर 1849.50 रुपये कर दी गई है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में होता है। इससे पहले साल के आखिरी महीने दिसंबर में 19 Kg के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। 1 दिसंबर 2025 से दिल्ली और कोलकाता में कीमत 10 रुपये, जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 रुपये सस्ती की गई थी।

IPS Transfer: बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों का तबादला, चेक करें पूरी लिस्ट

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदलाव हुआ था। दिल्ली में इसकी कीमत अभी 853 रुपये है। इसी तरह कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, चेन्नई में 868.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये, हैदराबाद में 905 रुपये, वाराणसी में 916.50 रुपये और पटना में 951 रुपये है।

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक क्लिक में मिलेगी योजना की पूरी डिटेल

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment