बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

चलती बस में गूंजी किलकारी: अंबाला में महिला ने हरियाणा रोडवेज बस में दिया बच्ची को जन्म, यात्रियों ने ऐसे की मदद

On: April 30, 2025 3:36 AM
Follow Us:
हरियाणा रोडवेज

अंबाला: पंजाब रोडवेज की एक बस में मंगलवार को उस वक्त एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला जब एक महिला ने चलते-चलते कालका चौक के पास बस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। यह घटना उस समय हुई जब महिला हरिद्वार से पटियाला जा रही रोडवेज बस में सवार थी और बस अंबाला कैंट से चली थी।

जैसे ही बस कालका चौक के पास पहुंची, महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ऐसे में बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पास के एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर रोक दिया और तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचना दी।

हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

EMT और यात्रियों ने मिलकर कराया सुरक्षित प्रसव

इसी दौरान, अंबाला नागरिक अस्पताल की एंबुलेंस ड्यूटी में तैनात चालक राकेश कुमार अपनी बाइक से वहीं से गुजर रहे थे। उन्होंने हालात को समझते ही तुरंत नागरिक अस्पताल को सूचना दी। कुछ ही देर में सरकारी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जिसमें तैनात EMT राजकुमार ने बस में ही मौजूद महिलाओं की मदद से सुरक्षित डिलीवरी करवाई।

बाद में मां और नवजात को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की हालत सतर्कता के साथ स्थिर बताई गई है।

हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

महिला यात्रियों ने बनाया पर्दा, पुरुषों ने की मदद

बस में मौजूद महिला यात्रियों ने अपने दुपट्टे व पल्लू से पर्दा बनाकर महिला की गोपनीयता सुनिश्चित की, वहीं पुरुष यात्री बस से नीचे उतरकर सहायता करते रहे। इस इंसानियत और एकजुटता की मिसाल ने सबका दिल जीत लिया।

 

हरियाणा में जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी बजने वाली है। उत्तर रेलवे द्वारा जींद और सोनीपत के बीच चलाई जाने वाली इस ट्रेन को लेकर तैयारियांे को अन्तिम रूप दिया जा चुका है। इस ट्रेन को ईंधन आपूर्ति के लिए जींद में स्थापित किए गए हाइड्रोजन प्लांट को अंतिम कमीशनिंग एवं नियमित संचालन के दौरान स्थिर और निर्बाध 11 केवी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आज इस सम्बन्ध में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अधिकारियों के साथ हाइब्रिड मोड में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्लांट की वर्तमान विद्युत आपूर्ति स्थिति, बैक-अप व्यवस्थाओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि महत्वाकांक्षी इस परियोजना के लिए भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए बिजली आपूर्ति प्रणाली की नियमित समीक्षा की जाए तथा वैकल्पिक व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को भी सुदृढ़ रखा जाए। बैठक में अवगत कराया गया कि इस हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना के लिए जीन्द में 3000 किलोग्राम भंडारण क्षमता का देश का सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट स्थापित किया गया है, जो अब कमीशनिंग के अंतिम चरण में है। चूंकि यह प्लांट 24×7 आधार पर संचालित होगा, इसलिए निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। डीएचबीवीएन के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि प्लांट को स्थिर विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त निगरानी एवं त्वरित रखरखाव की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में बताया गया कि उत्तर रेलवे ने भी प्लांट को की जा रही विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता पर संतोष जताया है। बैठक में डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम यादव वीडियो काॅन्फ्रेंस से जुड़े जबकि मुख्य अभियंता श्री राजेन्द्र सभ्रवाल भी मौजूद रहे।
हरियाणा में जल्द बजेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी, जींद सोनीपत के बीच चलेगी

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment