बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

29 अप्रैल 2025 का पंचांग और राशिफल: जानिए किसका दिन रहेगा शुभ, कौन से उपाय लाएंगे सफलता

On: April 29, 2025 1:46 AM
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal 23 April 2025 Aaj Ka Rashifal 28 April 2025, 29 अप्रैल 2025 का राशिफल, आज का पंचांग, राशिफल 29 अप्रैल 2025, दैनिक राशिफल, भगवान परशुराम जयंती 2025, आज का राशिफल हिंदी में, 29 April 2025 Horoscope Hindi, आज का शुभ मुहूर्त, आज का भाग्यफल, Aaj Ka Panchang

आज का पंचांग (29 April 2025 Panchang Today): 29 अप्रैल 2025 का पंचांग और राशिफल
29 अप्रैल 2025, मंगलवार का दिन है। आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो शाम 5:32 बजे तक रहेगी। दोपहर बाद 3:54 बजेतक सौभाग्य योग रहेगा और शाम 6:47 बजे तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। आज भगवान परशुराम की जयंती भी पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सभी राशियों का राशिफल और दिन को बेहतर बनाने के उपाय।


मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज आपका दिन विशेष रहेगा। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। सामाजिक और पारिवारिक सम्मान बढ़ेगा। कार्यों को गोपनीय रखें। व्यापार में परेशानियों का समाधान मिलेगा। आलस्य से बचें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 6

वृष राशि (Taurus Horoscope Today)

आज अपरिचितों से दूरी बनाकर रखें। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें। माता का आशीर्वाद लाभ देगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आत्मनिर्भरता में संतुलन रखें।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 2

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। रुके कार्य पूरे करने का उत्तम समय है। घरवालों से सलाह लें। लेन-देन में सतर्कता बरतें। यात्रा करते समय सावधानी रखें।
शुभ रंग: ऑरेंज | शुभ अंक: 1

8Th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, देखें किन किन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी ?
8Th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, देखें किन किन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी ?

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

व्यवसाय में सुधार आएगा। रुकी पेमेंट मिलने के योग हैं। घर में सुखद वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों से लाभ होगा।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 7

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

किसी कार्य को करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें। छात्र आज किसी टॉपिक को समझने में सफल होंगे। मल्टीनेशनल कंपनियों में प्रमोशन के योग हैं।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 6

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन उमंग और ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यापार में मेहनत रंग लाएगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

आज उपलब्धियों का दिन रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों से रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की प्रस्तावित 800 मेगावाट विस्तारित यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूर
हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की प्रस्तावित 800 मेगावाट विस्तारित यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूर

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

नए अनुभव होंगे। वर्कस्पेस पर सीनियर्स की सलाह मानें। बिजनेस में फाइनेंशियल प्लानिंग फायदेमंद रहेगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 9

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

करियर में सुधार के लिए बदलाव अपनाएं। कार्यों में तेजी आएगी। धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 7

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

परिवार में प्रेम और सौहार्द रहेगा। इनकम बढ़ेगी। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज सम्मान मिलेगा। घर के कामों में मदद करेंगे। दोस्तों से आर्थिक मदद का अनुरोध आ सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 4

हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

दिन मिला-जुला रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। संतान की संगति पर ध्यान दें। संपत्ति का सौदा हो सकता है। लवमेट्स के लिए अच्छा समय है।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 1

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment