बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

New Expressways : कई राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, जल्द बनेंगे 11 नए एक्सप्रेसवे

On: December 15, 2025 10:21 AM
Follow Us:
11 new expressways will be built soon in Uttar Pradesh.

New Expressways : उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे वाला राज्य अब अगले 4 सालों में 11 और नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स का निर्माण संचालन यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) द्वारा किया जाएगा।

बेहतरीन होगी कनेक्टिविटी

इन सड़कों के निर्माण के बाद UP की कनेक्टिविटी न सिर्फ दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे पड़ोसी राज्यों से मजबूत होगी, बल्कि प्रदेश के पश्चिमी इलाकों से पूर्वांचल तक का सफर भी और तेज़ हो जाएगा। UPEIDA के अधिकारियों के मुताबिक, सभी एक्सप्रेस-वे की डीपीआर, भूमि अधिग्रहण, निर्माण और पूरा करने की टाइमलाइन तय की जा चुकी है। योजना के मुताबिक, 2026 तक प्रदेश देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे नेटवर्क से जुड़ जाएगा।

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025 Aaj Ka Rashifal 28 April 2025, 29 अप्रैल 2025 का राशिफल, आज का पंचांग, राशिफल 29 अप्रैल 2025, दैनिक राशिफल, भगवान परशुराम जयंती 2025, आज का राशिफल हिंदी में, 29 April 2025 Horoscope Hindi, आज का शुभ मुहूर्त, आज का भाग्यफल, Aaj Ka Panchang
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य

आपको बता दें कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को फर्रुखाबाद के रास्ते नए लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा, जिसकी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया फरवरी 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य है। वहीं, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे को अगस्त 2027 तक तैयार करने की योजना है। इसके अलावा, राजधानी लखनऊ की सीमा पर बन रहा लिंक एक्सप्रेस-वे आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने का काम करेगा। इसका अलाइनमेंट फाइनल हो चुका है और फरवरी तक भूमि अधिग्रहण शुरू हो जाएगा।

1500 KM से अधिक का होगा नेटवर्क

यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA)की कार्ययोजना के मुताबिक, जेवर लिंक, झांसी लिंक, मेरठ-हरिद्वार, नोएडा-जेवर, चित्रकूट-रीवा, विध्य एक्सप्रेस-वे और विध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अलाइनमेंट और एस्टिमेट इस साल नवंबर से लेकर फरवरी तक तैयार कर लिए जाएंगे। प्रस्तावित सभी प्रोजेक्ट्स को मिलाकर कुल लंबाई 1500 किलोमीटर से अधिक होगी।

Haryana News: हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बदल जाएंगे ड्राइविंग के नियम

सफर होगा आसान

नए एक्सप्रेस-वे नेटवर्क से न केवल शहरों के बीच यात्रा का समय घटेगा, बल्कि माल ढुलाई और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को भी नई ताकत मिलेगी। एक्सप्रेस-वे के साथ जुड़े लिंक रोड और रिंग रोड शहरों को सीधे जोड़ेंगे, जिससे ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा। New Expressways

Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में बसंत पंचमी की छुट्टी, अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment