बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

राजस्थान के जोधपुर में झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर हिंसक झड़प, इंटरनेट सेवाएं बंद

On: May 3, 2022 6:10 AM
Follow Us:


जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर हिंसा की घटना सामने आई है. यहां जालोरी गेट इलाके में सोमवार की रात दो समुदायों में हिंसक झड़प होने के बाद प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं.

हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

दरअसल, परशुराम जयंती को लेकर एक समुदाय ने झंडे लगा कर सजावट की थी और आरोप है कि दूसरे समुदाय ने झंडे हटा कर अपने झंडे और लाउडस्पीकर लगाए जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक झड़पे होंने लगी.

बीती रात हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी और लाठीचार्ज करना पड़ा. इस झड़प में एक एसएचओ, डीसीपी और एक पत्रकार घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

इस झड़प के बाद मंगलवार की सुबह पुलिस की सुरक्षा में ईद की नमाज़ पढ़ी गई. इलाक़े में बड़ी तादाद में पुलिस बल मौक़े पर मौजूद हैं.  

हरियाणा में जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी बजने वाली है। उत्तर रेलवे द्वारा जींद और सोनीपत के बीच चलाई जाने वाली इस ट्रेन को लेकर तैयारियांे को अन्तिम रूप दिया जा चुका है। इस ट्रेन को ईंधन आपूर्ति के लिए जींद में स्थापित किए गए हाइड्रोजन प्लांट को अंतिम कमीशनिंग एवं नियमित संचालन के दौरान स्थिर और निर्बाध 11 केवी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आज इस सम्बन्ध में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अधिकारियों के साथ हाइब्रिड मोड में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्लांट की वर्तमान विद्युत आपूर्ति स्थिति, बैक-अप व्यवस्थाओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि महत्वाकांक्षी इस परियोजना के लिए भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए बिजली आपूर्ति प्रणाली की नियमित समीक्षा की जाए तथा वैकल्पिक व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को भी सुदृढ़ रखा जाए। बैठक में अवगत कराया गया कि इस हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना के लिए जीन्द में 3000 किलोग्राम भंडारण क्षमता का देश का सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट स्थापित किया गया है, जो अब कमीशनिंग के अंतिम चरण में है। चूंकि यह प्लांट 24×7 आधार पर संचालित होगा, इसलिए निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। डीएचबीवीएन के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि प्लांट को स्थिर विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त निगरानी एवं त्वरित रखरखाव की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में बताया गया कि उत्तर रेलवे ने भी प्लांट को की जा रही विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता पर संतोष जताया है। बैठक में डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम यादव वीडियो काॅन्फ्रेंस से जुड़े जबकि मुख्य अभियंता श्री राजेन्द्र सभ्रवाल भी मौजूद रहे।
हरियाणा में जल्द बजेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी, जींद सोनीपत के बीच चलेगी

ख़बरों के मुताबिक़ जोधपुर के पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगोई ने कहा, “स्थिति नियंत्रण में है, फ्लैग मार्च निकाला जाएगा, क़ानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं. हम घटना जांच कर रहे हैं.”

घटना स्थल पर मौजूद एक पत्रकार ने नाम ना ज़ाहिर करने की शर्त पर बताया है कि, “झंडा लगाने का विवाद सुबह फिर गहराया तो ज़िला प्रशासन ने एक समुदाय के लगाए झंडे को हटा कर वहां तिरंगा झंडा लगा दिया है.”

घटना स्थल पर इस समय भारी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं. चप्पे चप्पे पर पुलिस और बैरिकेडिंग की गई है.

Govt Employees Salary
Govt Employees Salary: हरियाणा में कर्मचारियों की हुई मौज, सैलरी को लेकर आई ये बड़ी अपडेट

जालोरी गेट के आसपास के इलाक़े को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर घटना दो दुर्भगायपूर्ण बताया और शांति बनाए रखने की अपील की है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment