बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, PoK में अत्याचार किया तो अंजाम भुगतने के लिए रहे तैयार

On: October 27, 2022 1:59 PM
Follow Us:

8Th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, देखें किन किन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी ?
8Th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, देखें किन किन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी ?

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी. रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पीओके में लोगों पर अत्याचार कर रहा है और पाकिस्तान को इसके लिए अंजाम भुगतने पड़ेंगे. राजनाथ सिंह गुरुवार (27 अक्टूबर) को जम्मूकश्मीर में इन्फेंट्री दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेशौर्य दिवसकार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को फिर से हासिल करने का संकेत देते हुए कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में सर्वांगीण विकास का लक्ष्य पीओके के हिस्से ‘‘गिलगित और बाल्टिस्तान तक पहुंचने के बाद’’ ही हासिल किया जाएगा.

हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की प्रस्तावित 800 मेगावाट विस्तारित यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूर
हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की प्रस्तावित 800 मेगावाट विस्तारित यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूर

राजनाथ सिंह ने बताया अपना अगला लक्ष्य

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विकास की अपनी यात्रा अभी शुरू की है. जब हम गिलगित और बाल्टिस्तान तक पहुंच जाएंगे तो हमारा लक्ष्य पूरा हो जाएगा. गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना ने आज ही के दिन 1947 में श्रीनगर पहुंचने की घटना की याद मेंशौर्य दिवसका आयोजन किया.

आतंकवाद का कोई धर्म नहीं

पाकिस्तान पीओके में लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है. इसलिए इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इसके लिए पाकिस्तान को हानि झेलनी पड़ सकती है. साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है. आतंकवादियों का एकमात्र उद्देश्य भारत को निशाना बनाना है.

हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

धारा 370 हटने से लोगों के खिलाफ भेदभाव खत्म

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 निरस्त करने के केंद्र के फैसले से जम्मू कश्मीर में लोगों के खिलाफ भेदभाव खत्म हो गया. धारा 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति को राज्य के संविधान को बर्खास्त करने का अधिकार प्रदान हो गया था. साथ ही भारतीय संसद के बनाए गए कानूनों को सभी जगह समान रूप से लागू किया गया.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment